मनोरंजन
इस हॉलीवुड एक्ट्रेस को पहली नजर में प्रियंका चोपड़ा से हो गया था प्यार, जानिए कौन है वो?
Rounak Dey
23 Feb 2021 2:51 AM GMT
![इस हॉलीवुड एक्ट्रेस को पहली नजर में प्रियंका चोपड़ा से हो गया था प्यार, जानिए कौन है वो? इस हॉलीवुड एक्ट्रेस को पहली नजर में प्रियंका चोपड़ा से हो गया था प्यार, जानिए कौन है वो?](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/02/23/956177-106.webp)
x
सोशल मीडिया के जरिए फैंस से रूबरू होती रहती हैं.
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग की छाप बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में तक में छोड़ी है. प्रियंका के जितने चाहने वाले भारत में हैं उतने ही विदेश में हैं. हाल ही में हॉलीवुड स्टार ड्रयू बैरीमोर ने कहा है कि वह पहली नजर में प्रियंका चोपड़ा जोनस से प्यार करने लगी थीं. प्रियंका चोपड़ा अपनी इस तारीफ से काफी खुश होने वाली हैं.
हॉलीवुड स्टार ड्रयू बैरीमोर ने कहा है कि जब वह पहली बार प्रियंका से मिलीं तो उनसे प्यार हो गया है। उन्होंने कहा कि वह प्रियंका चोपड़ी की आई किताब 'अनफिनिश्ड' को भी बहुत पसंद करती हैं. स्टार ने कहा है कि मुझे प्रियंका से पहली नजर में प्यार हुआ और मुझे उनकी किताब भी बहुत पसंद आई है.
किताब के जरिए प्रियंका ऐसी तमाम जानकारियां हैं, जो काफी बेहतरीन है. खास कर वह हिस्सा जहां आप और निक प्यार में पूरी तरह से हैं और आपने बहुत शानदार और असाधारण जिंदगी जी है. मेरे लिए यह चुनना मुश्किल है कि आपके जीवन के किस पहलू के बारे में मैं ज्यादा बात करना पसंद करूंगी. बैरीमोर ने यह बातें तब कही जब प्रियंका उनके टॉक शो 'द ड्रयू बैरीमोर शो' में शामिल हुईं थीं.
हाल ही में ड्रयू बैरीमोर ने कहा था कि खाना पकाना उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण और रोमांटिक है. बैरीमोर के अनुसार खाना पकाना मेरे दिल के बहुत करीब और मुझे बहुत पसंद है. यह मेरे लिए किसी अनुष्ठान को करने जैसा और रोमांटिक है, चूंकि मैं स्कूल नहीं गई इसलिए मैं पाठक बन गई मैं बहुत ज्यादा पढ़ती हूं.
वहीं प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो एक्ट्रेस को हाल ही में फैंस ने द व्हाइट टाइगर फिल्म में देखा था. प्रियंका ने शादी के बाद बॉलीवुड में पहली फिल्म द स्काई इज पिंक की थी, जिसको खासा सफलता नहीं मिली थी. अब निक जोनस से शादी करके एक्ट्रेस विदेश में ही लगभग शिफ्ट हो गई हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस से रूबरू होती रहती हैं.
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story