मनोरंजन

इस फेमस कोरियोग्राफर ने किया सुसाइड, वीडियो मैसेज में हुआ हैरानीजनक खुलासा

Rounak Dey
2 May 2023 10:54 AM IST
इस फेमस कोरियोग्राफर ने किया सुसाइड, वीडियो मैसेज में हुआ हैरानीजनक खुलासा
x
उन्होंने तेलुगु डांस शो धी के साथ जुड़ने के बाद पॉपुलेरिटी हासिल की थी।
तेलुगू कोरियोग्राफर चैतन्य के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। 37 वर्षीय चैतन्य अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस खबर के बाद उनके फैंस और करीबियों को बड़ा झटका लगा है। वे सोशल मीडिया के जरिए उनकी मौत पर दुख जता रहे हैं।
बताया जा रहा है कि उन पर काफी उधार हो गया था, जिसके चलते वह काफी टेंशन में आ गए थे और उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल उनके एक वीडियो में वह कह रहे हैं कि वह अपने कर्ज को नहीं चुका सकते और वित्तीय बाध्यताओं की वजह से काफी दबाव महसूस कर रहे हैं। इस वीडियो को बाद उनकी मौत की खबर ने सबको शॉक्ड कर दिया है।
चैतन्य के निधन से स्तब्ध एक फैन ने लिखा- 'यह अप्रत्याशित है चैतन्य मास्टर, आत्महत्या कोई समाधान नहीं है। आप इतने प्रतिभाशाली थे फिर भी समझ नहीं पाए, आप यह कैसे कर सकते हैं। आत्महत्या करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए, आप उस हिम्मत का इस्तेमाल अपनी समस्या का समाधान करने के लिए कर सकते थे। आपके निधन पर बहुत गुस्सा और दुख है।'
बता दें, चैतन्य तेलुगू इंडस्ट्री के जाने मामने कोरियोग्राफर्स में से एक हैं। उन्होंने तेलुगु डांस शो धी के साथ जुड़ने के बाद पॉपुलेरिटी हासिल की थी।

Next Story