मनोरंजन

इन टीवी सेलेब्स ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर

SANTOSI TANDI
10 Oct 2023 10:30 AM GMT
इन टीवी सेलेब्स ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर
x
ठुकराया बिग बॉस का ऑफर
बिग बॉस टीवी का मोस्ट पॉपुलर और कंट्रोवर्सियल शो है। यहां आने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स की लाइफ बदल जाती है। कई सेलेब्स को बिग बॉस से निकलने के बाद बड़ी फिल्मों का ऑफर भी मिलता है। वहीं कई सेलेब्स का करियर बिग बॉस तक ही थम जाता है। आज हम आपको टीवी के उन हस्तियों के बारे में बताने वाले हैं जो बिग बॉस का ऑफर ठुकरा चुकी है।
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया
छोटे पर्दे की पॉपुलर बहू दिव्यांका त्रिपाठी दहिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस को खतरों के खिलाड़ी में देखा गया था। खतरों के खिलाड़ी में एक्ट्रेस ने बेहतरीन परफॉर्मेंस किया था। दर्शक उन्हें बिग बॉस हाउस में देखना चाहते हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्यांका ने बिग बॉस का ऑफर को स्वीकार नहीं किया था।
नेहा धूपिया
रियलिटी शो से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी नेहा धूपिया ने भी बिग बॉस का ऑफर स्वीकार नहीं किया था। इस शो के लिए एक्टर्स को कई बार ऑफ़र मिल चुका है हालांकि उन्होंने इस शो में आने से मना कर दिया। नेहा एक्टर्स रोडिज जैसे रियलिटी शो में देखा गया है।
शिवांगी जोशी
खतरों के खिलाड़ी में ज़बर्दस्त परफॉर्मेंस कर शिवांगी जोशी ने सभी के दिल को जीत लिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें भी बिग बॉस का ऑफर मिल चुका है हालांकि अभिनेत्री को बिग बॉस में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। छोटे पर्दे पर कई सीरियल में शिवांगी जो सी नज़र आ चुकी है।
Next Story