मनोरंजन

The Raja Saab: बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, शाम 6 बजे तक ही बना डाले नए कीर्तिमान

Sarita
10 Jan 2026 8:17 AM IST
The Raja Saab: बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, शाम 6 बजे तक ही बना डाले नए कीर्तिमान
x
The Raja Saab: साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’The Raja Saab ने सिनेमाघरों में कदम रखते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने शानदार शुरुआत करते हुए कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, शाम 6 बजे तक ही ‘द राजा साब’ 19 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है, जो इसकी मजबूत ओपनिंग का साफ संकेत है।
रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने इसके बड़े ओपनिंग की तस्वीर साफ कर दी थी। दर्शकों में जबरदस्त उत्साह और प्रभास की स्टार पावर का असर अब सीधे बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दे रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शाम 6 बजे तक 19.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस आंकड़े के साथ ही ‘द राजा साब’ ने कई चर्चित फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए अपनी ताकत साबित कर दी है।
पहले ही दिन ‘द राजा साब’ The Raja Saabने कई बड़ी रिलीज़ के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म ने धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ के पहले दिन के कलेक्शन (16 करोड़ रुपये) को भी पछाड़ दिया है। इसके अलावा, ‘स्काई फोर्स’ (12.25 करोड़), ‘जॉली एलएलबी 3’ (12.5 करोड़), ‘सितारे जमीन पर’ (10.7 करोड़) और ‘जाट’ (9.5 करोड़) जैसी फिल्मों की ओपनिंग भी प्रभास की इस फिल्म के सा
मने टिक नहीं पाई।
‘द राजा साब’ The Raja Saab एक हॉरर-फैंटेसी फिल्म है, जिसका निर्देशन मारुति ने किया है। फिल्म में प्रभास लीड रोल में नजर आ रहे हैं और उनके साथ संजय दत्त अहम किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और निधि अग्रवाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई दे रही हैं। वहीं, जरीना वहाब और बोमन ईरानी की मौजूदगी फिल्म को और मजबूती देती है। अनोखी कहानी, विजुअल ट्रीटमेंट और स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘द राजा साब’ The Raja Saabके बाद प्रभास के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में होंगी। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इसके अलावा, फैंस को ‘सालार पार्ट 2’ और ‘कल्कि 2898 एडी 2’ का भी बेसब्री से इंतजार है। कुल मिलाकर, ‘द राजा साब’ की शानदार शुरुआत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रभास बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े गेमचेंजर में से एक हैं।
Next Story