मनोरंजन

Entertainment : पछतावे के दर्द से मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप की खबर

Kavita2
1 July 2024 9:07 AM GMT
Entertainment : पछतावे के दर्द से मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप की खबर
x
Entertainment : अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बी-टाउन के पावर कपल में गिने जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके ब्रेकअप की खबरों ने उनके चाहने वालों को परेशान कर दिया है। कई दिनों से कपल के ब्रेकअप की खबरें हेडलाइंस में छाई हुई हैं।
भले ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अभी तक अपने ब्रेकअप को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन दोनों क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए लोगों को हैरान कर रहे हैं। हाल ही में, एक बार फिर अर्जुन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए अपने दर्द को जाहिर किया है।
39 साल के अर्जुन कपूर ने 1 जुलाई को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह दर्द को बयां कर रहे हैं। उन्होंने पछतावे के दर्द की तुलना अनुशासन के दर्द से करते दिखे। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "पछतावे के दर्द से अनुशासन का दर्द ज्यादा बेहतर है।"
मालूम हो कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका ने 2018 में अर्जुन से रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था। 13 साल एज गैप के बावजूद कपल के बीच का प्यार लोगों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं था। कई बार उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा, लेकिन दोनों मजबूती के साथ एक-दूसरे के साथ खड़े रहे।
अर्जुन के बर्थडे में नहीं शामिल हुई थीं मलाइका
जब-जब ब्रेकअप की अफवाहें उड़ीं, दोनों ने हमेशा इसे खारिज किया। मगर इस वक्त उनकी चुप्पी से माना जा रहा है कि उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं है। ब्रेकअप की अफवाहों को और हवा तब मिली, जब मलाइका ने अर्जुन को बर्थडे विश नहीं किया और ना ही वह उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। अब देखना होगा कि कपल कब अपने ब्रेकअप को खारिज या फिर ऑफिशियल करता है।
Next Story