
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी कलाकार को नाम बनाने के लिए काफी संघर्षों से गुजरना पड़ता है। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो किसी समय पर छोटे पर्दे का हिस्सा हुआ करते थे, लेकिन अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इन दिनों वह फिल्मी दुनिया का बड़ा नाम बन चुके हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन फेमस हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी किस्मत रियलिटी शो से चमकी है। आइए देखते हैं लिस्ट
साल 2011 में सनी लियोनी बिग बॉस 5 में नजर आई थीं। इस शो से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। सनी इस शो की पहली ऐसी कंटेस्टेंट थीं जिन्हें एक एपिसोड के दौरान ही फिल्म का ऑफर मिल गया था। इस प्रस्ताव को स्वीकार कर सनी ने जिस्म 2 में काम किया और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।
आयुष्मान खुराना अक्सर काफी अलग तरह की फिल्मों में नजर आते हैं। इसी वजह से उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। आयुष्मान ने अब तक कई 100 करोड़ी फिल्में दी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने भी अपना करियर छोटे पर्दे से शुरू किया था। रोडीज 2 में वह सबसे पहले नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने काफी समय तक वीजे का काम किया और बाद में बॉलीवुड में कदम रखा।
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद शहनाज गिल की लोकप्रियता एक क्षेत्र तक ही सीमित थी। हालांकि, बिग बॉस शो के बाद उन्हें घर-घर में पहचान मिल गई। इस शो से उनकी फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला। शो के बाद वह सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आ चुकी हैं।