मनोरंजन

'मुन्नाभाई MBBS' के दुबले पतले डॉक्टर का बदल गया है पूरा लुक

Rounak Dey
26 April 2023 10:58 PM IST
मुन्नाभाई MBBS के दुबले पतले डॉक्टर का बदल गया है पूरा लुक
x
. उनकी फोटो देखने के बाद लोग एक्टर को पहचान नहीं पा रहे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | साल 2003 में आई संजय दत्त की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'मुन्नाभाई MBBS' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. यह एक ऐसी एवरग्रीन फिल्म है, जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. इस फिल्म के सभी किरदारों को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था. फिल्म में 'स्वामी' का किरदार Khurshed Lawyer ने निभाया था.

इस फिल्म में दुबले पतले दिखने वाले खुर्शीद लॉयर का लुक अब पहले से काफी बदल चुका है. विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टा पेज से कुछ महीने पहले खुर्शीद लॉयर की फोटो शेयर की गई थीं, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे थेविरल भयानी के पेज से Khurshed Lawyer की फोटो को शेयर करते हुए उनके बारे में जानकारी भी दी गई थी.

फोटो को शेयर करते हुए लिखा था, "तिग्मांशु धूलिया की हॉटस्टार पर the great indian murder से 4 साल बाद खुर्शीद लॉयर ने कमबैक किया. मुन्नाभाई mbbs में अपने किरदार स्वामी के लिए वे आज भी मशहूर हैं और उन्हें अजब प्रेम की गजब कहानी, प्यारे मोहन, डबल धमाल, बुड्ढा मर गया में देखा गया था. हम यकीनन उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं". विरल भयानी ने एक्टर की कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया था, जिसमें वे ब्लैक कलर की टी-शर्ट और दाढ़ी में नजर आए थे. यकीनन उनकी इन तस्वीरों में चेहरे पर उम्र का तकाजा साफ दिख रहा था.

Next Story