मनोरंजन

द कश्मीर फाइल्स: 200 करोड़ से बस इतनी दूर राजामौली की फिल्म

Gulabi Jagat
4 April 2022 2:10 PM GMT
द कश्मीर फाइल्स: 200 करोड़ से बस इतनी दूर राजामौली की फिल्म
x
फिल्म द कश्मीर फाइल्स
नई दिल्ली, जेएनएन। मार्च में रिलीज हुईं आरआरआर और द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का हिंदी वर्जन बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार प्रदर्शन करते हुए महज 10 दिनों में 200 करोड़ के पड़ाव के बेहद नजदीक पहुंच गया है। वहीं, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स भी धीरे-धीरे 250 करोड़ के पड़ाव की ओर बढ़ रही है। चौथे हफ्ते में फिल्म यह माइल स्टोन हासिल कर सकती है।
आरआरआर (हिंदी) ने दूसरे वीकेंड में रविवार को 20.50 करोड़ के साथ सिनेमाघरों में 10 दिनों का बेहतरीन सफर पूरा कर लिया और अब इसका 10 दिनों का नेट कलेक्शन 184.59 करोड़ हो चुका है, यानी फिल्म को 200 करोड़ के लिए अब बस 15.41 करोड़ की ही दरकार है। अगर वीक डेज में फिल्म के ट्रेंड को देखें तो मंगलवार को यह पड़ाव हासिल हो जाएगा। सोमवार यानी आज फिल्म के कलेक्शंस 10-12 करोड़ रहने की उम्मीद है।
इससे पहले रिलीज के दूसरे हफ्ते में चल रही आरआरआर ने दूसरे शुक्रवार को 13.50 करोड़ जमा किये थे, जबकि शनिवार को फिल्म ने 18 करोड़ बटोर लिये थे। अगर पहले हफ्ते के कलेक्शंस की बात करें तो फिल्म ने 20.07 करोड़ की ओपनिंग ली थी। गौरतलब है कि दूसरे रविवार को फिल्म का नेट कलेक्शन ओपनिंग डे से भी ज्यादा रहा है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 800 करोड़ से अधिक ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।
25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई राजामौली की आरआरआर ने आते ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये थे। फिल्म ने ओपनिंग वीक में शनिवार और रविवार को क्रमश: 24 करोड़ और 31.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं, पहले सोमवार को फिल्म ने 17 करोड़, मंगलवार को 15.02 करोड़, बुधवार को 13 करोड़ और गुरुवार को 12 करोड़ जमा किये थे। आरआरआर ने पहले हफ्ते में 132.59 करोड़ जमा किये थे।
वहीं, 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स रिलीज के चौथे हफ्ते में चल रही है और अभी भी दर्शकों को खींच रही है। फिल्म ने चौथे वीकेंड में शुक्रवार को 1.50 करोड़ शनिवार को 2.25 करोड़ और रविवार को 3 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर फिल्म 24 दिनों का नेट कलेक्शन 245.03 करोड़ हो चुका है।250 करोड़ के लिए फिल्म को 4.97 करोड़ चाहिए, जो चौथा हफ्ता पूरा होते-होते मिलने की पूरी उम्मीद है। द कश्मीर फाइल्स के कलेक्शंस पर आरआरआर की रिलीज का व्यापक प्रभाव पड़ा है। चौथे हफ्ते में फिल्म की स्क्रींस भी काफी घटी हैं।
Next Story