मनोरंजन

दर्शकों खूब पसंद आया विराट और सई का बॉलीवुड डांस परफॉर्मेंस, जमकर लुटाया प्यार

Tara Tandi
6 July 2021 2:33 PM GMT
दर्शकों खूब पसंद आया विराट और सई का बॉलीवुड डांस परफॉर्मेंस, जमकर लुटाया प्यार
x
टेलीविजन का सबसे चर्चित धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' दिन पर दिन दर्शकों की पसंद बनता जा रहा है।

टेलीविजन का सबसे चर्चित धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' दिन पर दिन दर्शकों की पसंद बनता जा रहा है। इस धारावाहिक में सई (आयशा सिंह) और विराट (नील भट्ट) के बीच बढ़ रही नजदीकियों को दर्शकों खूब पसंद कर रहे हैं। बीते दिनों इन दोनों की कुछ तस्वीरों पर दर्शकों ने जमकर प्यार बरसाया था। वहीं अब हाल ही में इन दोनों की बॉलीवुड डांस परफॉर्मेंस पर भी दर्शक अपना प्यार बरसा रहे हैं।


दरअसल शो के आगामी एपिसोड में दिखाया जाने वाला है कि सई के कॉलेज में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रम में सई ने अपने पूरे परिवार को फंक्शन देखने के लिए बुलाया है। इस फंक्शन में चव्हाण परिवार के सभी सदस्य पहुंचेंगे। इस दौरान सई अपने कॉले फ्रेंड अजिंक्य के साथ डांस परफॉर्म करने वाली है।

ऑडियंस में बैठा विराट उर्फ नील भट्ट परफॉर्मेंस में अजिंक्य की जगह खुद को रखकर परफॉर्मेंस देखता है। अब दर्शक सई और विराट दोनों की ये परफॉर्मेंस देखकर काफी खुश हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए जल्द से जल्द इस एपिसोड के टेलीकास्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 'गुम है किसी के प्यार में' धारावाहिक स्टार प्लस पर आता था। धारावहिक की कहानी लव ट्रांयगल पर आधारित है। जिसमें पत्रलेखा (ऐश्वर्या शर्मा) विराट (नील भट्ट) से प्यार करती है। लेकिन उसकी शादी विराट के बड़े भाई सम्राट से हो जाती है। तो वहीं विराट की शादी एक घटना की वजह से सई (आयशा सिंह) से हो जाती है। सई से शादी के बाद विराट को सई से प्यार हो जाता है लेकिन पत्रलेखा, विराट से ही प्यार करती है। ऐसे में कहानी आगे बढ़ती है और तीनों के बीच काफी तकरार भी चल रही है।


Next Story