मनोरंजन

'Don 3' विवाद में बढ़ा तनाव,Aamir khan की कोशिशें हुईं बेकार

Saba Naaz
12 Jun 2026 4:04 PM IST
Don 3 विवाद में बढ़ा तनाव,Aamir khan की कोशिशें हुईं बेकार
x

डॉन 3 विवाद में नया मोड़, रणवीर सिंह और मेकर्स के बीच बढ़ा तनाव, आमिर खान की भी एंट्री

मनोरंजन:फिल्म डॉन 3 को लेकर चल रहा विवाद अब और गहराता जा रहा है। रणवीर सिंह और फिल्म के मेकर्स के बीच अनबन लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) की ओर से जारी कड़े निर्देशों के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह विवाद सिर्फ एक अभिनेता और निर्माता के बीच का साधारण मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई स्तरों पर असहमति है। उन्होंने कहा कि अगर कलाकार और निर्माता के बीच तय कमिटमेंट का पालन नहीं होता है तो इससे इंडस्ट्री को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।

अशोक पंडित के अनुसार, इस विवाद को सुलझाने के लिए इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने कोशिश की थी। इनमें आमिर खान का नाम भी शामिल है, जिन्होंने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सुलह कराने का प्रयास किया था। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल पाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने दावा किया है कि रणवीर सिंह के फिल्म से अलग होने के कारण उन्हें करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसी वजह से मामला अब कानूनी दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है।

सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब रणवीर सिंह ने फिल्म की स्क्रिप्ट और शूटिंग में हो रही देरी को लेकर असंतोष जताया था। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि क्रिएटिव मतभेद भी उनके फिल्म से अलग होने की एक बड़ी वजह रहे।

फिलहाल, डॉन 3 विवाद पर इंडस्ट्री की नजरें टिकी हुई हैं और सभी पक्षों के बीच समाधान की संभावना अभी भी साफ नहीं है।

Next Story