मनोरंजन

Tamannaah : शेयर की बचपन की यादें, भाई को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं

Saba Naaz
23 Jun 2025 1:04 PM IST
Tamannaah : शेयर की बचपन की यादें, भाई को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं
x

Entertainment मनोरंजन : मशूहर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्हें 'ओडेला 2' में देखा गया था। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैंं।

आज सोमवार के दिन एक्ट्रेस अपने बड़े भाई आनंद भाटिया का जन्मदिन मना रही हैं, जिनकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही प्यारा सा नोट भी लिखा है। साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने परिवार के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। शेयर की गई पहली तस्वीर में अभिनेत्री अपने बड़े भाई आनंद भाटिया के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें वो अपने पूरे परिवार के साथ दिख रही हैं।

इसके अलावा आखिरी तस्वीर में दोनों भाई-बहन का क्यूट अंदाज दिख रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तमन्ना भाटिया ने पोस्ट में कैप्शन देते हुए अपने बड़े भाई आनंद भाटिया को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पुपु, मुझे मस्ती से भरा बचपन और ढेर सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया। मैं तुम्हें शब्दों से ज्यादा याद करती हूं और उससे भी ज्यादा तुमसे प्यार करती हूं। मैं तुमसे फिर से मिलने और पूरे दिन मस्ती करने के लिए लिए दिन गिन रही हूं।’

Next Story