Sutapa Sikdar: जब इरफान की इस फिल्म को देखकर रो पड़ी थीं पत्नी सुताप

इरफान खान ने अपनी अदाकारी से अपना एक अलग ही स्थान बनाया है। अभिनेता ने अपने अभिनय से बॉलीवुड की आगामी पीढ़ियों के लिए एक ऐसी विरासत छोड़ी है जो हमेशा जीवित रहेगी। वह इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे, जिनके पास फिल्मों की एक लंबी लिस्ट हमेशा रहती थी। अब हाल ही में, सुतापा सिकदर ने अब उस पल के बारे में बात की है जब इरफान और वह दोनों फिल्म देखने के बाद रोए थे।
सुतापा ने अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्मों में अपने दिवंगत पति के किरदार के बारे में बात की और बताया कि एक फिल्म में इरफान के किरदार ने उन्हे रोने पर मजबूर कर दिया था। सुतापा ने कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगी, 'अरे वाह, क्या कमाल कर दिया तुमने, जब तक मैंने वास्तव में इसे महसूस नहीं किया। आप जानते हैं? पान सिंह तोमर की तरह मुझे लगा कि उन्होंने उस किरदार को जिया है और फिल्म देखने के बाद मैं रो पड़ी और वह भी रोए क्योंकि उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब मैं उनके प्रदर्शन की सराहना कर रही हूं।
आगे इंटरव्यू में सुतापा ने इरफान के अपने पसंदीदा परफॉर्मेंस के बारे में भी बात की है। सुतापा ने कहा, मुझे उनकी हर फिल्में ही अच्छी लगती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा इरफान उन्हें अमेरिकी टेलीविजन ड्रामा सीरीज इन ट्रीटमेंट, करीब करीब सिंगल और मकबूल में पसंद आए थे। इस सीरीज को देखकर मुझे ऐसा लगा कि उन्होंने मेरे आदर्श नसीरुद्दीन शाह को भी अभिनय में पीछे छोड़ दिया था।





