मनोरंजन
गोवा से लौटे Sussanne Khan और रयूमर्ड BF, एयरपोर्ट पर ऋतिक की वाइफ का दिखा स्टनिंग लुक
Rounak Dey
1 Nov 2021 12:04 PM IST

x
बर्थडे अर्सलान गोनी संग सेलिब्रेट किया।
बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सुजैन न इन दिनों अर्सलान गोनी के साथ अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरों की मानें तो दोनों पिछले काफी समय से डेटिंग कर रहे हैं। वैसे तो कपल अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी बनाए है पर अक्सर इन दोनों को दोस्तों संग पार्टी करते देखा जाता है।
कुछ दिन पहले ही सुजैन ने अपनी बर्थडे अर्सलान गोनी संग सेलिब्रेट किया।
इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुईं थी। इसी बीच इस रयूमर्ड कपल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
दरअसल, रविवार को सुजैन और अर्सलान गोनी एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए थे। इस दौरान सुजैन ब्लैक बॉडी-हगिंग ड्रेस में स्टनिंग दिखीं। उन्होंने इसे ब्लैक एंड व्हाइट शूज के साथ पेयर किया।
ओपन हेयर्स, ब्राउन सनग्लासेज सुजैन के लुक को पररफेक्ट बना रहे हैं। सुजैन ने एक स्लिंग बैग भी कैरी किया था। वहीं अर्सलान गोनी ब्लू नीली रिप्ड जींस और व्हाइट टी-शर्ट में नजर आए। उन्होंने चेहरे को ब्लैक मास्क से कवर किया था।
बताया जा रहा है कि ये कपल एक छोटे से ट्रिप के लिए गोवा में था। रयूमर्ड कपल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Next Story





