
x
Sunny Deol: सनी देओल, Sunny Deolरणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह की 'जाट' ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और शुक्रवार को कमाई में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन शनिवार को फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। माउथ पब्लिसिटी का फिल्म की कमाई पर अच्छा असर पड़ा, जिसकी वजह से इसने दुनियाभर में 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। तीसरे दिन 'जाट' ने भारत और विदेशों में शानदार कारोबार किया। ट्रेड ट्रैकिंग पोर्टल साईकनीलक ने शनिवार के आंकड़े शेयर किए हैं। जिन्हें देखकर उम्मीद की जा सकती है कि 'जाट' रविवार को धमाकेदार कमाई करेगी।
जाट ने तीन दिन में दिखाया दम
साईकनीलक की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जाट' ने शनिवार रात 10 बजे तक 10 करोड़ रुपए कमाए। पहले तीन दिनों का घरेलू कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपए रहा। दुनियाभर में कलेक्शन की बात करें तो 'जाट' ने तीन दिन में 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऑक्यूपेंसी की बात करें तो गुरुवार को 'जाट' की ऑक्यूपेंसी 14.28% और शुक्रवार को 11.19% रही। शनिवार को सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी 7.53% और दोपहर के शो की ऑक्यूपेंसी 15.97% रही। शाम के शो की ऑक्यूपेंसी 16.85% रही। तीनों दिनों की तुलना में शनिवार को सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी रही।
सनी देओल Sunny Deol ने जाट बनकर दिखाया अपना जादू
'जाट' के कलेक्शन में भले ही ज्यादा उछाल न आया हो, लेकिन शनिवार की कमाई को देखकर साफ है कि लोगों के बीच 'जाट' को लेकर चर्चा है। 'जाट' की बात करें तो यह तेलुगू डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की बॉलीवुड एक्टर सनी के साथ पहली फिल्म है। 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में सैयामी खेर, रेजिना कैसांद्रा और आयशा खान भी हैं। 'जाट' की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर अजित कुमार अभिनीत तमिल एक्शन थ्रिलर 'गुड बैड अग्ली', ममूटी की मलयालम सस्पेंस थ्रिलर 'बाजूका' और गिप्पी ग्रेवाल की पंजाबी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा 'अकाल' से हुई।
Next Story





