
x
Sunny Deol:बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल का आधिकारिक एलान किया, जिसके बाद से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई। 27 साल पहले आई फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए मेकर्स ने 'बॉर्डर 2' की रिलीज की भी घोषणा कर दी है। ये फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सनी देओल ने 'बॉर्डर' के अलावा भी कई देशभक्ति फिल्मों में काम किया है। उनकी ये सभी फिल्में फैंस को आज भी बेहद पसंद हैं। तो चलिए इस मौके पर जानते हैं अभिनेता की देशभक्ति से जुड़ी इन फिल्मों के बारे में
द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई
सनी देओल ने फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' में दुश्मनों के झक्के छुड़ाते हुए दिखाई दिए हैं। वर्ष 2003 की इस फिल्म में सनी देओल ने मेजर अरुण खन्ना बन पर्दे पर धमाल मचाया था। अनिल शर्मा के निर्शन में बनी इस फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं। दर्शकों को फिल्म री कहानी काफी पसंद आई थी। इसके साथ ही फिल्म के गानों ने भी दर्शकों के दिलों में कास जगह बनाई थी।
बॉर्डर
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' लोगों को खूब पसंद आई थी। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। फिल्म में सनी देओल सेना के जवान के किरदार में दिखाई दिए थे। फिल्म में उन्हें पाकिस्तान के छक्के छुड़ाते हुए देखा गया था। लोगों को बॉर्डर में सनी देओल की अदाकारी खूब पसंद आई थी।
बिग ब्रदर
इस लिस्ट में सनी देओल की फिल्म 'बिग ब्रदर' का नाम भी शामिल है। साल 2007 में रिलीज हुई ये फिल्म भ्रष्ट सिस्टम पर आधारित है। फिल्म में सनी जबर्दस्त एक्शन करते हुए दिखाई दिए थे। गुड्डू धनोआ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं।
मां तुझे सलाम
सनी देओल की फिल्म 'मां तुझे सलाम' भी देशभक्ति पर आधारित थी। टीनू वर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2002 में आई थी। फिल्म में सनी में जबर्दस्त देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला है। फिल्म में वह पाकिस्तान के झक्के छुड़ाते हुए नजर आए हैं। फिल्म का डायलॉग 'दूध मांगोगे तो खीर देंगे कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे' काफी हिट हुआ था। फिल्म में तबु, अरबाज खान और ओम पुरी जैसे सितारे में नजर आए थे।
इंडियन
सनी देओल की हिट फिल्मों में से एक 'इंडियन' में उनके साथ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी नजर आई थीं। सनी देओल ने इसमें डीसीपी राज शेखर का किरदार निभाया था। दर्शकों को इस फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी। इसके अलावा फिल्म के गानों ने भी खूब धमाल मचाया था।
सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' 2001 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म उनके करियर की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'गदर: एक प्रेम कथा' में सनी ने पूरे पाकिस्तान को हिला दिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में सनी देओल ने तारा सिंह का किरदार निभाया था, जो पाकिस्तान में जाकर अपनी पत्नी सकीना के लिए दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए नजर आते हैं। सकीना के किरदार में अमीषा पटेल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
गदर 2
'गदर: एक प्रेम कथा' को दर्शकों का इतना प्यार मिला था कि इतने वर्षों बाद बीते साल 2023 में फिल्म का सीक्वल रिलीज हुआ। 'गदर' की तरह 'गदर 2' को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म से सनी देओल ने इंडस्ट्री में अपना धमाकेदार कमबैक किया है। 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म में सनी देओल पाकिस्तान जाकर अपने बेटे को छुड़ाते हुए नजर आते हैं।
TagsSunny Deolबॉर्डर 2सनी देओलफिल्मोंदेशभक्तिजज्बाSunny DeolBorder 2filmspatriotismpassionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





