मनोरंजन

Sonakshi Sinha Wedding: शादी से ठीक एक रात पहले सोनाक्षी सिन्हा के घर पर दिखी खूब रौनक

Bharti Sahu 2
23 Jun 2024 5:23 AM GMT
Sonakshi Sinha Wedding: शादी से ठीक एक रात पहले सोनाक्षी सिन्हा के घर पर दिखी खूब रौनक
x
Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल Zaheer Iqbalआज (23 जून) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी से पहले कल (22 जून) रात सोनाक्षी के पिता और फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित आवास रामायण में पूजा का आयोजन किया गया. दुल्हन बनने जा रही सोनाक्षी को अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ पूजा में देखा गया. शत्रुघ्न सिन्हा को पूजा समारोह के लिए पहुंचते हुए देखा गया. सोनाक्षी सिन्हा हमेशा की तरह नीले रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस बीच सोनाक्षी की सबसे अच्छी दोस्त और उनकी डबल एक्सएल को-स्टार हुमा कुरैशी भी इस समारोह में शामिल हुईं. हुमा के साथ उनके भाई साकिब सलीम भी थे.
Next Story