मनोरंजन

शादी के सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ने बोल दी ऐसी बात

Apurva Srivastav
12 May 2024 8:05 AM GMT
शादी के सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ने बोल दी ऐसी बात
x
मुंबई : हीरामंडी: द डायमंड बाजार' (Heeramandi: The Diamond Bazaar) की हीरोइनों ने कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) की शोभा बढ़ाई। मस्ती-मजाक के बीच 'हीरामंडी' से जुड़ी कई दिलचस्प बातें भी बाहर निकलीं। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने भी शादी के सवाल पर शॉकिंग स्टेटमेंट दिया।
36 साल की सोनाक्षी सिन्हा ने अभी तक शादी नहीं की है। वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी हमेशा चुप्पी साधे रखती हैं। जब वह कपिल शर्मा के शो में गईं तो बातों-बातों में कॉमेडियन ने उनसे शादी का सवाल पूछ ही लिया और इस दौरान अभिनेत्री ने ऐसा जवाब दे दिया, जिसे सुन लोग हैरान ही रह गये।
शादी के सवाल पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा शादी करने के लिए बेताब हैं। जब कपिल शर्मा ने एक्ट्रेस को छेड़ते हुए कहा कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने शादी कर ली, कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी शादी के बंधन में बंध गईं और... बिना कुछ कहे सोनाक्षी समझ गईं कि कपिल उनके बारे में बात कर रहे हैं। 'दबंग' एक्ट्रेस ने कहा, "जले पर नमक छिड़क रहे हो।" आगे सोनाक्षी ने यह भी कहा कि वह शादी करने के लिए तड़प रही हैं।
हीरामंडी के दौरान एक्ट्रेस की शादी पर बोलीं सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि 'हीरामंडी' की शूटिंग के दौरान किसी की शादी हुई तो कोई प्रेग्नेंट, लेकिन बस वही सिंगल हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "हमने हीरामंडी की शूटिंग पूरी कर ली और मैंने अभी भी शादी नहीं की है। शर्मिन ने भी शादी कर ली है।" मनीषा ने ऋचा की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी भी शादी हो गई और अब वह प्रेग्नेंट भी हैं।
किसे डेट कर रहीं सोनाक्षी सिन्हा?
सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किये जाते हैं, लेकिन अभी तक सोनाक्षी ने खुलकर जहीर संग अपने रिश्ते को नहीं कबूला है। मगर सोशल मीडिया पर उनकी रोमांटिक तस्वीरें उनके रिश्ते को साफ बयां करती हैं।
Next Story