मनोरंजन

Son Of Sardaar 2: 24वें दिन सन ऑफ सरदार 2 का कलेक्शन जानकर चौंक जाएंगे आप

Sarita
25 Aug 2025 11:34 AM IST
Son Of Sardaar 2: 24वें दिन सन ऑफ सरदार 2 का कलेक्शन जानकर चौंक जाएंगे आप
x
Son Of Sardaar 2 : अजय देवगन की 2012 की सुपरहिट फिल्म सन ऑफ सरदार का सीक्वल 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुआ, लेकिन रिलीज़ के बाद से यह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और कमज़ोर वर्ड ऑफ़ माउथ के चलते इसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। फिल्म की स्टारकास्ट काफी दमदार थी, लेकिन इसका कोई फ़ायदा नहीं हुआ। अब 24वें दिन की कमाई रिपोर्ट सामने आई है, जो बेहद निराशाजनक है।
सन ऑफ सरदार 2 Son Of Sardaar 2 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप
Saccanilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 Son Of Sardaar 2 ने 24वें दिन 0.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 46.66 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। जिस तरह से फिल्म रेंग रही है, उससे लग रहा है कि फिल्म किसी भी हालत में 50 करोड़ के आंकड़े तक नहीं पहुँच पाएगी। फिल्म ने दुनिया भर में 66.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। रजनीकांत और वॉर 2 की वजह से नहीं बढ़ेगी सन ऑफ सरदार 2 Son Of Sardaar 2 की कमाई। कुल कमाई- 46.66 करोड़
Next Story