मनोरंजन

Son Of Sardaar 2 Fees: अजय देवगन को छोड़िए मृणाल ठाकुर ने भरी अपनी जेब, देखते रह गए रवि किशन और चंकी पांडे

Sarita
6 July 2025 11:28 AM IST
Son Of Sardaar 2 Fees: अजय देवगन को छोड़िए मृणाल ठाकुर ने भरी अपनी जेब, देखते रह गए रवि किशन और चंकी पांडे
x
Son Of Sardaar 2 Fees: अजय देवगन अपनी अगली फिल्म के लिए पुख्ता तैयारी कर रहे हैं। उनकी सन ऑफ सरदार 2Son Of Sardaar 2 25 जुलाई को आ रही है। फिलहाल वे इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक्टर की पिछली फिल्म रेड 2 हिट रही थी, इसलिए उनके लिए माहौल भी तैयार है। बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 11 जुलाई को आने वाला है। हालांकि इस बार अजय देवगन के अपोजिट मृणाल ठाकुर नजर आ रही हैं। रवि किशन और चंकी पांडे को भी बिल्कुल बदले अंदाज में पसंद किया जा रहा है। चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं कि फिल्म के लिए स्टार्स को कितनी फीस मिली है।
दरअसल, इस फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। वहीं, अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी इस पर पैसा लगा रही है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2012 में आया था, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि, फीस के मामले में मृणाल ठाकुर सब पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं।
'सन ऑफ सरदार 2' Son Of Sardaar 2 के लिए कितनी फीस? हाल ही में टाइम्स नाउ पर एक रिपोर्ट छपी थी। पता चला कि अश्विनी कालसेकर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। जिसके लिए उन्हें 10 लाख रुपए मिले हैं। रवि किशन 50 लाख रुपए ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने इस रोल के लिए संजय दत्त को रिप्लेस किया है। वैसे, संजय मिश्रा भी टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने 20 लाख रुपए लिए हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा रकम फिल्म की लीड एक्ट्रेस यानी मृणाल ठाकुर को मिली है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मृणाल ठाकुर ने फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए लिए हैं। इस लिस्ट में चंकी पांडे का नाम भी शामिल है। उन्हें इस फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए मिले हैं। शरत सक्सेना को 30 लाख रुपए मिले हैं। दरअसल, मुकुल देव की यह आखिरी फिल्म है। कुछ दिन पहले ही उनका निधन हो गया था। हालांकि, उन्हें फिल्म के लिए 30 लाख रुपए मिले थे। विंदू दारा सिंह भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जो 10 लाख रुपए ले रहे हैं। हालांकि
, अजय देवगन कोई
फीस नहीं ले रहे हैं, क्योंकि फिल्म में पैसा वही लगा रहे हैं। इसलिए वह प्रॉफिट शेयरिंग से अपना हिस्सा लेंगे।
पहले पार्ट ने कितनी कमाई की थी?
दरअसल 'सन ऑफ सरदार' 40 करोड़ के बजट पर बनी थी। जहां एक तरफ भारत से फिल्म ने 105 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं दूसरी तरफ पूरी दुनिया से इसने 150 करोड़ का कारोबार किया। इस बार खुलासा हुआ कि फिल्म में संजय दत्त होंगे। लेकिन अभी तक उनका लुक नहीं दिखाया गया है। मृणाल ने सोनाक्षी सिन्हा की जगह ली है।
Next Story