मनोरंजन
रंगों में भीगे, यादों में सजे: सोनी सब कलाकारों ने साझा किए होली के अपने खास पल
Gulabi Jagat
11 March 2025 6:47 PM IST
x
MUMBAI: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह खुशियों, साथ और यादगार पलों का उत्सव है। बचपन की शरारतों से लेकर रंगों से भरी महफिलों तक यह त्योहार हर किसी के दिल में खास जगह रखता है। इस होली पर सोनी सब के लोकप्रिय कलाकार आदित्य रेडिज, प्रियंका सिंह, कृष्णा भारद्वाज, आरव चौधरी और नवीन पंडिता ने होली से जुड़े अपने पसंदीदा पलों को साझा किया और बताया कि इस त्योहार को उनके लिए क्या खास बनाता है।
तेनाली रामा में तेनाली रामा की भूमिका निभा रहे कृष्णा भारद्वाजः "होली और गुजिया का साथ कभी नहीं टूट सकता! मुझे याद है, एक बार मैंने घर पर गुजिया बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वे समोसे जैसी बन गईं! आज भी मेरी मां इस बात को लेकर मुझे चिढ़ाती हैं। सेट पर हम अक्सर अपनी पसंदीदा होली डिशेज़ की बातें करते हैं, और मेरे लिए गरमा-गरम पकौड़ों के साथ ठंडाई से बेहतर कुछ नहीं। हंसी-मजाक की बात करें, तो एक बार मैंने अपने दोस्तों के लिए ठंडाई में ऑर्गेनिक रंग मिला दिया था—उन्हें घंटों बाद एहसास हुआ कि उनके चेहरे से रंग क्यों नहीं उतर रहा!"
तेनाली रामा में कृष्णदेवराय की भूमिका निभा रहे आदित्य रेडिजः "होली ने मुझे सालों से खूबसूरत यादें दी हैं—कभी परिवार के साथ, कभी दोस्तों के साथ, और अब मेरे बेटे के साथ सबसे खास पल। इस बार जब चारों तरफ रंगों की बौछार होगी, तो मेरी रसोई भी स्वादिष्ट पकवानों की खुशबू से भर जाएगी क्योंकि मैं पारंपरिक होली स्नैक्स के कुछ हेल्दी विकल्प बनाने की योजना बना रहा हूं। सभी को मेरी तरफ से एक सुरक्षित और खुशहाल होली की शुभकामनाएं—आपकी होली उतनी ही रंगीन हो, जितना आपका दिल, और उतनी ही सेहतमंद हो, जितनी आपकी जीवनशैली!"
वीर हनुमान में केसरी की भूमिका में आरव चौधरीः "होली रंगों का त्योहार है, और यह बचपन से ही मेरे लिए बेहद खास रहा है। जयपुर में हम होली का जश्न 10-15 दिन पहले ही शुरू कर देते थे—बाल्टी भर-भर कर पानी के गुब्बारे तैयार करना और मजाक में साइकिल चालकों पर पिचकारी से पानी डालना बहुत मजेदार होता था! आज भी होली मेरे लिए उतनी ही खास है। बच्चन साहब के घर पर मनाई गई होलियां सबसे यादगार रही हैं, जहां रंग, संगीत, डांस और हंसी का अद्भुत संगम होता था। अब मैं घर पर ही होली मनाता हूं, और सबसे ज्यादा मजा मुझे गुजिया खाने में आता है—हालांकि मैं ठंडाई से दूरी बनाए रखता हूं! होली ऊर्जा, साथ और जश्न का त्योहार है। ‘बलम पिचकारी’ से लेकर ‘रंग बरसे’ तक हर गाना इस त्योहार को और भी खास बना देता है। हम ऑर्गेनिक गुलाल से होली खेलते हैं, ताकि परंपरा सुरक्षित रहे। सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं!"
तेनाली रामा में तिरुमलांबा की भूमिका में प्रियंका सिंहः "मेरे लिए होली हमेशा खाने और मौज-मस्ती का त्योहार रही है। मेरी मां की बनाई गुजिया सबसे बेहतरीन होती है, और कोई भी होली बिना उसके अधूरी लगती है। मैं भी गुजिया बनाने की कोशिश करती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं इन्हें खाने में ज्यादा माहिर हूं! मुझे चाट भी बहुत पसंद है, और मुझे याद है कि मैंने एक बार अपने कज़िन को मजाक में अतिरिक्त तीखी पापड़ी चाट खिलाई थी—उसका रिएक्शन देखने लायक था! मुझे होली के रंगों में खेलना और संगीत की धुनों पर झूमना भी बहुत पसंद है। मेरे फैंस के लिए एक टिप—हमेशा हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करें, ताकि आपकी त्वचा सुरक्षित रहे!"
पुष्पा इम्पॉसिबल में अश्विन पटेल की भूमिका निभा रहे नवीन पंडिताः "मुझे इको-फ्रेंडली रंगों से होली खेलना बहुत पसंद है, क्योंकि मेरे लिए होली रंगों का ही दूसरा नाम है! सेट पर हमें पिछले दो सालों से होली के सीन्स शूट करने का मौका मिल रहा है, जिससे हमें काम के साथ-साथ होली का मजा भी मिल जाता है। मेरी सबसे मजेदार होली तब थी, जब मेरे दोस्तों ने मुझ पर अचानक पानी के गुब्बारे फेंककर शरारत कर दी थी—मैं पूरी तरह चौंक गया था!"
देखिए ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, ‘वीर हनुमान’ और ‘तेनाली रामा’ हर सोमवार से शनिवार, सिर्फ सोनी सब पर!
Tagsसोनी सब कलाकारोंहोलीखास पलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





