
x
Sitare Zameen Par: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं और इस बार उन्होंने 'सितारे ज़मीन पर' Sitare Zameen Par के ज़रिए दर्शकों की भावनाओं को गहराई से छुआ है। तीन साल के ब्रेक के बाद आई इस फ़िल्म में आमिर खान ने न सिर्फ़ एक कोच की भूमिका निभाई है, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी देने की कोशिश की है - कि हर बच्चा ख़ास होता है, बस ज़रूरत है उन्हें समझने और उनका साथ देने की।
आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म की कहानी दिव्यांग बच्चों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फ़िल्म में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में नज़र आ रहे हैं, जिन्हें शारीरिक या मानसिक चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों की टीम को प्रशिक्षित करना है। इस फ़िल्म को आमिर की 2007 की ब्लॉकबस्टर 'तारे ज़मीन पर' Sitare Zameen Par के आध्यात्मिक सीक्वल के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख ने मुख्य भूमिका निभाई है और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने फ़िल्म में भावनात्मक गहराई जोड़ दी है।
Next Story





