
x
Sitare Zameen Par : आरएस प्रसन्ना की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' Sitare Zameen Par को समीक्षकों से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। इसके साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आमिर खान और जेनेलिया देशमुख अभिनीत 'सितारे ज़मीन पर' Sitare Zameen Par ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। सैकनिलक के अनुसार, इस कॉमेडी स्पोर्ट्स ड्रामा ने भारत में 59 करोड़ का नेट मार्क पार कर लिया है। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद उनकी कमबैक फिल्म मानी जा रही सितारे ज़मीन पर Sitare Zameen Par ने पहले दिन 10.7 करोड़ और दूसरे दिन 20.2 करोड़ की कमाई की। अब इसके तीसरे दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ गई है। तीसरे दिन कमाई में उछाल
आपको बता दें कि 20 जून को रिलीज हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' Sitare Zameen Par में आमिर खान के साथ अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं। दो दिन तक जबरदस्त कमाई करने के बाद अब तीसरे दिन यानी रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। 'सितारे जमीन पर' ने तीसरे दिन 28.00 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने 59 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पहले हफ्ते के कलेक्शन को देखते हुए साफ है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। पहले दिन 10.7 करोड़ से धीमी शुरुआत करने के बाद फिल्म ने शनिवार को 88.79% की जबरदस्त छलांग लगाई और 20.2 करोड़ की कमाई की। रविवार को फिल्म ने हिंदी में 51.94% ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। आमिर खान की फिल्म बनाएगी नया रिकॉर्ड
'सितारे ज़मीन पर' भारत में 'लाल सिंह चड्ढा' की 61.36 करोड़ की कमाई को पीछे छोड़ने के करीब है। अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' ने अपने पहले वीकेंड में 29.5 करोड़ और सनी देओल की 'जाट' ने 26.25 करोड़ की कमाई की थी। सलमान खान की 'सिकंदर' जिसने पहले वीकेंड में 74.5 करोड़ और अक्षय की 'स्काई फोर्स' जिसने 62.25 करोड़ की कमाई की थी। ये सभी फ़िल्में अभी भी 'सितार ज़मीन पर' से आगे हैं। 'सितार ज़मीन पर' आमिर की 2007 में आई फ़िल्म 'तारे ज़मीन पर' का सीक्वल है, जिसमें दर्शील सफारी ने डिस्लेक्सिया से पीड़ित बच्चे ईशान की भूमिका निभाई थी।
Next Story





