मनोरंजन

Sitaare Zameen Par Box Office: 90 करोड़ में बनी सितारे जमीन पर हिट होने से बस इतने कदम दूर

Sarita
22 Jun 2025 8:10 AM IST
Sitaare Zameen Par Box Office:  90 करोड़ में बनी सितारे जमीन पर हिट होने से बस इतने कदम दूर
x
Sitaare Zameen Par Box Office: आमिर खान को परफेक्शनिस्ट क्यों कहा जाता है, यह आपको फिल्म देखने के बाद समझ में आएगा। वह ऐसे स्टार हैं जिनके लिए हिट और फ्लॉप से ​​ज्यादा अच्छी फिल्म बनाना मायने रखता है। सितारे ज़मीन पर को रिलीज़ हुए 2 दिन हो चुके हैं। और दो दिन में फिल्म ने इतनी कमाई कर ली है कि जल्द ही बजट भी वसूल हो जाएगा।
वापसी हो तो ऐसी, वरना न हो. आमिर खान की Sitaare Zameen Par ने दिल जीत लिया. एक ऐसी सुंदर फिल्म, जो हर किसी को एक बार तो जरूर देखनी चाहिए. ‘सितारे जमीन पर’ Sitaare Zameen Par को भर-भरकर प्यार मिल रहा है. जो कि पहले शनिवार को देखने को भी मिला है. आमिर खान की फिल्म ने पहले दिन भी अच्छी कमाई की थी. अब अपनी टोली के साथ दूसरे दिन हारकर भी जीत गए हैं.आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की. साथ ही इस साल की दो बड़ी फिल्मों को कैसे पछाड़ दिया|
दूसरे दिन कितनी कमाई की?
सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. आमिर खान की फिल्म ने भारत से दूसरे दिन 21.50 करोड़ का कारोबार किया है. जो बीते दिन की तुलना में काफी ज्यादा है. पहले दिन फिल्म ने 10.7 करोड़ कमाए थे. वहीं इसी के साथ ही टोटल 32.20 करोड़ की कमाई हो चुकी है. दरअसल फिल्म का बजट 90 करोड़ बताया जा रहा है. ऐसे में आमिर खान को बस 57 करोड़ की और जरूरत है. अगर पहले ही वीकेंड के बाद फिल्म यह करने में कामयाब हो गई, तो समझिए पक्का हिट है|
‘लाल सिंह चड्ढा’ को छोड़ा पीछे
दरअसल यह आमिर खान की पिछली फ्लॉप फिल्म है, जिसने पहले शनिवार बस 9 करोड़ कमाए थे. जबकि एक्टर इस बार डबल से भी ज्यादा दूसरे ही दिन छाप चुके हैं, जो कि फिल्म के लिए पॉजिटिव है. फिल्म को लेकर ज्यादा स्पॉइलर नहीं दूंगी, पर आखिर में जो हार दिखाई गई है, उसने रियल लाइफ में आमिर खान को जिता दिया. क्योंकि यह फिल्म एक ऐसी कहानी बयां करती है, जो देखनी ही चाहिए| दरअसल साल 2007 में आमिर खान की तारे जमीन पर आई थी. जिसका अब सीक्वल लाया गया है. 12 करोड़ में बनी उस फिल्म ने दुनियाभर से 98 करोड़ कमाए थे. सुपरहिट रही उस फिल्म ने पहले शनिवार को बस 3.21 करोड़ का बिजनेस किया था. इस बार आमिर खान काफी आगे चल रहे हैं|
Next Story