मनोरंजन

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 4: आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' चौथे दिन महज कुछ घंटों में बनी 100 करोड़ी

Sarita
24 Jun 2025 6:35 AM IST
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 4: आमिर खान की सितारे ज़मीन पर चौथे दिन महज कुछ घंटों में बनी 100 करोड़ी
x
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 4: आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' Sitaare Zameen Par 20 जून को रिलीज़ हुई और रिलीज़ होते ही फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया है. आज का दिन फिल्म के लिए सबसे अहम है क्योंकि आज से फिल्म वीकडेज में प्रवेश कर गई है|
ज़्यादातर फ़िल्में वीकडेज में वीकेंड जैसी कमाई नहीं कर पाती हैं, हालांकि 'सितारे ज़मीन पर'Sitaare Zameen Par की शुरुआती कमाई देखकर लगता है कि फिल्म सोमवार की परीक्षा भी पास कर रही है|
'सितारे ज़मीन पर' Sitaare Zameen Par का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
SACNILC के मुताबिक, आमिर खान की फिल्म ने पहले ओपनिंग डे पर 10.7 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई. दूसरे दिन 20.2 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 27.25 करोड़ रुपये कमाकर फिल्म ने वीकेंड में 58.15 करोड़ रुपये कमाए|
आज चौथे दिन सुबह 10:15 बजे तक फिल्म ने 8.27 करोड़ रुपए कमाए हैं, जिससे कुल कलेक्शन 66.42 करोड़ रुपए हो गया है। ये आंकड़े अंतिम नहीं हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।
सितारे ज़मीन पर Sitaare Zameen Par का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्मीबीट के मुताबिक, सितारे ज़मीन पर Sitaare Zameen Par करीब 90 करोड़ रुपए में बनी है। सेकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 3 दिन में वर्ल्डवाइड 95.75 करोड़ रुपए कमाए हैं। अगर इसमें आज का घरेलू कलेक्शन जोड़ दिया जाए तो यह 100 करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच जाता है।
सितारे ज़मीन पर Sitaare Zameen Par ने तोड़े कई रिकॉर्ड
चावा, जट, सिकंदर, स्काई फोर्स और
हाउसफुल
5-केसरी 2 को छोड़ दें तो सितारे ज़मीन परSitaare Zameen Par ने इस साल रिलीज हुई सभी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म बहुत जल्द इनमें से ज्यादातर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने की ओर अग्रसर है। आमिर खान-जेनेलिया देशमुख की इस फिल्म को 'तारे ज़मीन पर' Sitaare Zameen Par का आध्यात्मिक सीक्वल कहा जा रहा है। आरएस प्रसन्ना की इस फिल्म को ज्यादातर समीक्षकों ने बहुत अच्छी समीक्षा दी है और फिल्म को सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है।
मशहूर गीतकार और बॉलीवुड हस्ती जावेद अख्तर ने भी अपनी समीक्षा में फिल्म को बहुत अच्छी फिल्म बताया है। उन्होंने यह भी कहा है कि कौन कहता है कि अच्छी फिल्मों का दर्शकों के बीच कोई खरीदार नहीं होता।
Next Story