
x
Sitaare Zameen Par : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 3 साल बाद सितारे ज़मीन पर Sitaare Zameen Par से बड़े पर्दे पर लौटे हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2022 में रिलीज़ होने वाली लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। 20 जून को रिलीज़ हुई स्पोर्ट्स ड्रामा बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार कारोबार कर रही है। इसे दर्शकों और समीक्षकों से भी काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। यही वजह है कि मूवी ने एक हफ़्ते में कई दूसरी मूवीज़ के रिकॉर्ड तोड़ दिए। आमिर खान की सितारे ज़मीन पर ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई करते हुए 10.7 करोड़ की कमाई की।
वहीं, वीकडेज़ में हाउसफुल 5 से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद इसने कमाई का सिलसिला जारी रखा और अब 7 दिनों में 88.9 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही मूवी ने एक हफ़्ते में सनी देओल की जट के लाइफ़टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। मूवी ने 89 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, केसरी चैप्टर 2 ने 7 दिनों में सिर्फ़ 46 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के बारे में
तारे ज़मीन पर 2007 की हिट फिल्म तारे ज़मीन पर Sitaare Zameen Par का सीक्वल है, जिसमें आमिर भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म एक बास्केटबॉल कोच की कहानी बताती है, जिसे नशे में धुत होने का दोषी पाया जाता है और अदालत उसे न्यूरोडाइवरजेंट व्यक्तियों के एक समूह को खेल सिखाने का आदेश देती है। जेनेलिया आमिर के किरदार की पत्नी की भूमिका में हैं। फिल्म में 10 कलाकार हैं, जिनमें आरुष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं। यह स्पेनिश फिल्म कैंपियोन्स की रीमेक है।
TagsSitaare Zameen Parआमिर खानफिल्मरिकॉर्डकमाईSitaare Zameen ParAamir Khanfilmrecordearning जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





