मनोरंजन

Sikandar: सलमान खान की सिकंदर ने दिए सुपरहिट के संकेत

Sarita
29 March 2025 10:06 AM IST
Sikandar: सलमान खान की सिकंदर ने दिए सुपरहिट के संकेत
x
Sikandar: इस साल अब तक रिलीज हुई बड़ी फिल्मों में छावा ने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात की है। अब एक और बड़ी फिल्म रिलीज की तैयारी में है। सलमान खान Salman Khan स्टारर फिल्म 'सिकंदर' Sikandar कल यानी रविवार 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले ही सिकंदर Sikandar ने सुपरहिट होने के संकेत दे दिए हैं। सिकंदर Sikandar ने एडवांस बुकिंग शुरू होने के पहले दिन 12 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है। अब दूसरे दिन की एडवांस कमाई के आंकड़े आने बाकी हैं। एडवांस कलेक्शन को देखकर फिल्म की सफलता का अंदाजा लगाया जा रहा है। सैकैनिल्क की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सिकंदर ने अपने 2डी शो से अनुमानित 5.66 करोड़ रुपए और आईमैक्स 2डी शो से अतिरिक्त 48.9 लाख रुपए कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 5.71 करोड़ रुपए है।
हालांकि बुक हुई सीटों को ध्यान में रखते हुए फिल्म का ऑल टाइम बॉक्स ऑफिस आंकड़ा करीब 12.53 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। फिल्म सिकंदर Sikandar में सलमान खान Salman Khan के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया जाना है। साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर मुरुगुदास ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। वहीं फैन्स के रिएक्शन को देखकर लग रहा है कि फिल्म हिट होने वाली है। वहीं मलयालम स्टार मोहनलाल की फिल्म एल 2 एमिपुरान भी सिनेमाघरों में चल रही है। जिससे सिकंदर Sikandar की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने वाली है। इसी बीच सलमान ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मुझे मोहनलाल सर एक एक्टर के तौर पर पसंद हैं। पृथ्वीराज इसका निर्देशन कर रहे हैं और मुझे पता है कि यह एक बेहतरीन फिल्म होने वाली है।'
फिल्म की रिलीज से पहले सलमान ने यह भी शेयर किया कि रजनीकांत, चिरंजीवी, सूर्या और राम चरण जैसे सितारों की फिल्में हिंदी बेल्ट में अच्छा प्रदर्शन करती हैं, लेकिन साउथ रीजन के दर्शक बॉलीवुड फिल्में और उसके स्टार्स को सिनेमाघरों में नहीं देखते हैं। एक्टर ने कहा, 'जब मेरी फिल्म वहां रिलीज होगी तो उसे नंबर नहीं मिलेंगे क्योंकि उनके फैन्स काफी अलग हैं। मैं सड़क पर रहूंगा और वे कहेंगे, 'भाई, भाई', लेकिन वे सिनेमाघरों में नहीं जाएंगे। हमने उन्हें यहां स्वीकार किया है और उनकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करती हैं क्योंकि हम उन्हें रजनीकांत गारू या चिरंजीवी गारू या सूर्या या राम चरण की तरह देखने जाते हैं। लेकिन उनके प्रशंसक हमारी फिल्में देखने नहीं जाते।'
टिकट की बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद उत्साह
सिकंदर Sikandar को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी उत्साह है। विदेशों में एडवांस बुकिंग के कारण कुछ ही घंटों में टिकट बिक गए। यही बात भारतीय सिनेमाघरों के लिए भी सच है, जहां नेटिज़ेंस ने बताया कि फिल्म के टिकट 700 रुपये से लेकर 2,100 रुपये के बीच की कीमतों पर बेचे जा रहे हैं। रिलीज से पहले, फिल्म निर्माताओं ने सलमान और मुख्य महिला रश्मिका मंदाना पर आधारित एक रोमांटिक ट्रैक 'हम आपके बिना' रिलीज किया। सिनेमाघरों में टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
Next Story