
x
Sikandar सिकंदर: सलमान खान Salman Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' Sikandar30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई, लेकिन सुरक्षा कारणों से भाईजान ने बड़े पैमाने पर प्रमोशन नहीं किया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी छोटा रखा गया, जिसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिख रहा है। फिल्म को IMDb पर भी अच्छी रेटिंग नहीं मिली और आलोचकों ने एआर मुरुगादॉस निर्देशित फिल्म की कहानी और एक्टिंग पर सवाल उठाए। इन आलोचनाओं का सीधा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा, जिसकी वजह से फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। सलमान के स्टारडम के बावजूद फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और इसकी वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से आगे बढ़ने में मुश्किलें आईं।
फिल्म 'सिकंदर' Sikandarमें सलमान खान Salman Khan राजकोट के राजा संजय के किरदार में नजर आए थे, जबकि रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया था। हालांकि दर्शकों को कुछ कमी महसूस हुई क्योंकि फिल्म के शुरुआती 40 मिनट में ही सलमान का किरदार खत्म हो गया। इसके अलावा भाईजान की एक्टिंग में वो पुराना दम नहीं दिखा, जिससे उनके फैंस निराश हुए। फिल्म के मेकर्स के मुताबिक, 'सिकंदर' को बॉक्स ऑफिस पर 30.06 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। इसके बाद दो दिन तक फिल्म का कलेक्शन बढ़ा, लेकिन उसके बाद कोई भी दिन फिल्म के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। फिल्म के प्रदर्शन को लेकर दर्शकों की निराशाजनक समीक्षा और मिली-जुली प्रतिक्रियाओं ने इसके कलेक्शन को प्रभावित किया।
सिकंदर का सातवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: धीमी वृद्धि
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'सिकंदर' को समीक्षकों से नकारात्मक समीक्षा मिली। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान Salman Khanने दावा किया था कि उनके प्रशंसक फिल्म को 200 करोड़ के करीब ले जाएंगे, लेकिन अब यह लक्ष्य दूर नजर आ रहा है। सातवें दिन फिल्म ने 100 करोड़ के करीब पहुंचने की कोशिश की, लेकिन इसकी रफ्तार सराहनीय नहीं रही। शनिवार और रविवार, जो आमतौर पर बॉक्स ऑफिस के लिए अच्छे दिन होते हैं, 'सिकंदर' के लिए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 2.89 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके कुल कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा करीब 96.64 करोड़ पहुंच गया है।
सलमान खान Salman Khanकी फिल्म 'सिकंदर' की कहानी
सलमान खान Salman Khanकी फिल्मों की अक्सर उनकी कहानी के लिए तारीफ की जाती है, लेकिन 'सिकंदर' पर यह बात पूरी तरह लागू नहीं होती। फिल्म में सलमान खान राजकोट के राजा संजय का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें वहां के लोगों से बेहद प्यार मिलता है। फिल्म की शुरुआत एक फ्लाइट सीन से होती है, जिसमें सलमान एक राजनेता के बेटे अर्जुन (प्रतीक बब्बर) की पिटाई करते हैं, जो फ्लाइट में मौजूद एक महिला का फायदा उठाने की कोशिश करता है। इस घटना के बाद वह महिला का बचाव करने के लिए मंत्री के गुस्से का शिकार हो जाता है और मंत्री उससे बदला लेने की कोशिश करता है।
पुलिस उसे गिरफ्तार करने राजकोट पहुंचती है, लेकिन सिकंदर को जनता का जबरदस्त समर्थन मिलता है और बड़ी संख्या में लोग उसे बचाने के लिए आगे आते हैं। मंत्री के गुंडे भी सिकंदर को नुकसान पहुंचाने के लिए उसका पीछा करते हैं। इस संघर्ष के कारण सिकंदर अपनी पत्नी सैनश्री (रश्मिका मंदाना) को खो देता है। कहानी में तब बड़ा मोड़ आता है जब उनकी पत्नी के अंग तीन अलग-अलग लोगों को प्रत्यारोपित किए जाते हैं। इसके बाद सलमान खान अपनी खोई हुई पत्नी के अंगों से जुड़े लोगों से मिलने मुंबई पहुंचते हैं। कहानी का बाकी हिस्सा जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
Next Story





