
x
Sikandar Release Date: बॉलीलुड सुपरस्टार सलमान खान Salman Khan ईद पर अपनी फिल्में लाने के लिए जाने जाते हैं. एक्टर पहले कई दफा ऐसा कर चुके हैं. लेकिन पिछले साल ईद पर उनकी कोई भी फिल्म नहीं आई थी. मगर साल 2025 में सलमान खान Salman Khan के फैंस को इस बात की निराशा नहीं होगी. क्योंकि भाईजान ने अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर Sikandar की रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है. सलमान Salman ने इंस्टा पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है और ये ऑफिशियल कर दिया है कि 30 मार्च 2025 को ईद के मौके पर वे सिकंदर फिल्म के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहे हैं.
फैंस की खुशी का नहीं ठिकाना
सलमान खान Salman Khan ने अपने इंस्टा हैंडल पर सिकंदर Sikandar फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 30 मार्च को दुनियाभर के थिएटर्स में आप सभी से मुलाकात होगी. फिल्म की डेट अनाउंस होने के बाद लोगों के मन में फिल्म को लेकर भारी उत्साह है और फैंस के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं. आखिर हों भी क्यों ना. बस 10 दिन के इंतजार के बाद ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. एक फैन ने इसपर लिखा- फिल्म का ट्रेलर कब आएगा? एक अन्य शख्स ने लिखा- ये फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा कमाएगी. एक दूसरे शख्स ने लिखा- बॉलीवुड का बाप आ रहा है. 30 मार्च बहुत बड़ा दिन है|
सलमान ने एक तीर से मारे तीन निशाने
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान Salman Khanने साल 2025 में अपना सबसे बड़ा दांव खेल दिया है. उन्होंने इस बार एक ही तीर से तीन-तीन निशाने मारे हैं. उनकी फिल्म सिकंदर सिर्फ ईद के मौके पर ही नहीं आ रही है बल्कि ये फिल्म गुड़ी पड़वा और उगादि जैसे त्योहारों के मौके पर भी आ रही है. फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने इसपर लिखा- इस बार सिकंदर Sikandarके साथ मनाए जाएंगे देश के 3 त्योहार. इस बार सेलिब्रेशन होगा ट्रिपल. हम गुड़ी पड़वा, उगादि और ईद के मौके पर आ रहे हैं|
पहली बार रश्मिका संग सलमान की जोड़ी
सिकंदर Sikandarकी बात करें तो ये एक एक्शन पैक्ड फिल्म है. अभी इसका ट्रेलर आना बाकी है और जल्द ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जा सकता है. इस फिल्म में सलमान Salman के अपोजिट पहली बार रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. इसके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल भी सकेंड लीड में नजर आएंगी. सिकंदर एक मल्टीस्टारर फिल्म है और इसमें सुनील शेट्टी-शरमन जोशी जैसे कलाकार भी होंगे|
TagsSikandar Release Date30 मार्चरिलीजSikandarसलमान खान Sikandar Release Date30 MarchReleaseSalman Khanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





