मनोरंजन

Sikandar Advance Booking: 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग में धीमी शुरुआत, जानें अब तक कितनी हुई कमाई

Sarita
26 March 2025 6:44 AM IST
Sikandar Advance Booking: सिकंदर की एडवांस बुकिंग में धीमी शुरुआत, जानें अब तक कितनी हुई कमाई
x
Sikandar Advance Booking: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आने लगे हैं। आज सुबह से शुरू हुई एडवांस बुकिंग में अब तक फिल्म की 47 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। हिंदी 2डी वर्जन ने टिकट बिक्री से अब तक 1 करोड़ 29 लाख रुपये कमाए हैं।
दूसरी ओर, ब्लॉक सीटों को मिलाकर फिल्म ने 5 करोड़ 41 लाख रुपये से ज्यादा के टिकट बेचे हैं। ट्रेड ट्रैकर सैकनिलक की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा टिकट दिल्ली में बिके हैं। यहां 23.56 लाख रुपये के टिकट बुक हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है, जहां 22.17 लाख रुपये के टिकट बिके हैं। वहीं राजस्थान में सलमान की इस फिल्म के लिए अब तक 14.24 लाख रुपये के टिकट बुक हो चुके हैं।
इस राज्य में सबसे कम बिक्री
फिल्म की टिकट बिक्री सबसे कम हिमाचल प्रदेश में हुई है, जहां सिर्फ 1150 रुपये के टिकट बिके हैं। शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन फिल्म का कारोबार जल्द ही रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। डिस्ट्रीब्यूटर्स का मानना ​​है कि सलमान की यह फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर करीब 50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।
फिल्म में ये सितारे भी आएंगे नजर
एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी 'सिकंदर' को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सलमान और रश्मिका के अलावा अंजिनी धवन, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ईद के मौके पर सलमान की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Next Story