मनोरंजन

सिद्धू की वापसी से कपिल शर्मा शो में हलचल, अर्चना बोलीं – “ये सरप्राइज था

Saba Naaz
9 Jun 2025 1:16 PM IST
सिद्धू की वापसी से कपिल शर्मा शो में हलचल, अर्चना बोलीं – “ये सरप्राइज था
x
Entertainment मनोरंजन : कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' का तीसरा सीजन इस बार दर्शकों के लिए शानदार होने वाला है। हालांकि, शो की शुरुआत होने से पहले एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आ गया है।
अब इसमें कई सालों बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू वापसी कर रहे हैं, जो अर्चना पूरन सिंह के साथ हंसी के ठहाके लगाएंगे 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' शो का तीसरा सीजन इस बार एक नए अंदाज में वापस आ रहा है। अब इस शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी हो रही है, जिसकी जानकारी नेटफ्लिक्स ने एक प्रोमो शेयर करके दी है।
प्रोमो में सिद्धू की एंट्री से अर्चना पूरन सिंह हैरान दिख रही हैं। हालांकि, एंट्री के बाद सिद्धू ने कहा कि जिस तरह आगे के गोलों को कोई खा नहीं सकता, पर्वत हिमालय को हिला नहीं सकता। उसी तरह सिद्धू की आवाज को कायनात तक कोई नहीं दबा सकता।
Next Story