मनोरंजन

श्वेता महारा ने हरियाणवी धुन 'बलम पिचकारी' पर मटकाई कमर, घायल हुए लोगों

Gulabi Jagat
16 March 2022 5:56 PM GMT
श्वेता महारा ने हरियाणवी धुन बलम पिचकारी पर मटकाई कमर, घायल हुए लोगों
x
भोजपुरी सिनेमा की यंग और टैलेंटेड एक्ट्रेस श्वेता महारा इन दिनों एक के बाद एक अपने कई म्यूजिक एलबम लेकर आ रही हैं

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की यंग और टैलेंटेड एक्ट्रेस श्वेता महारा इन दिनों एक के बाद एक अपने कई म्यूजिक एलबम लेकर आ रही हैं, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहे हैं। चाहे ये गानें रोमांटिक हों या फिर होली स्पेशल। इस बीच उनका एक और गाना रिलीज हुआ है, जो लोगों के होश उड़ा रहा है।

श्वेता महारा का ये म्यूजिक एलबम होली स्पेशल है, जिसमें वो अपने अवतार से लोगों को घायल कर रही हैं। इस गाने का नाम है 'बलम पिचकारी' (Balam Pichkari)। मगर इस बार श्वेता का ये म्यूजिक एलबम भोजपुरी नहीं बल्कि हरियाणवी है।
इस गाने में श्वेता महारा पूरी तरह से हरियाणवी परिधान में सजी हुई हैं। अभी तक उन्हें भोजपुरी गानों पर थिरकने वाले फैंस अब उन्हें हरियाणवी गाने पर कमर मटकाते देख दंग रह गए हैं।
गाने में आवाज तरुण पांचाल और माही पांचाल के हैं। बोल अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं और प्रीतम चक्रबर्ती का है। टी-सीरीज हरियाणवी के यूट्यूब चैनल पर जारी हुए इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं
Next Story