मनोरंजन

श्रुति हसन लगाती हैं ये होममेड फेस पैक, हुआ खुलासा

Shantanu Roy
25 Oct 2021 6:29 AM GMT
श्रुति हसन लगाती हैं ये होममेड फेस पैक, हुआ खुलासा
x
साउथ-बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हसन के ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में जानने से बेहतर क्या हो सकता है! श्रुति हसन की स्किन हमेशा हीरे की तरह चमकती है और शायद ही आप जानते होंगे कि वह अपनी नेचुरल ब्यूटी को मेनटेन करने के लिए होममेड फेस पैक लगाती हैं।

जनता से रिश्ता। साउथ-बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हसन के ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में जानने से बेहतर क्या हो सकता है! श्रुति हसन की स्किन हमेशा हीरे की तरह चमकती है और शायद ही आप जानते होंगे कि वह अपनी नेचुरल ब्यूटी को मेनटेन करने के लिए होममेड फेस पैक लगाती हैं।

श्रुति हासन ने शेयर किया, "मैं अपने बालों के लिए नारियल का तेल और चेहरे के लिए नेचुरल फेस मास्क लगाती हूं। एक चीज जिसकी मैं सच में कसम खा सकती हूं, मुझे नहीं पता कि यह हर प्रकार की त्वचा के लिए सही है या नहीं, लेकिन यह मेरे लिए अच्छा काम करती है। मैं नारियल तेल और बेकिंग सोडा मिला कर इसे फेस स्क्रब की तरह इस्तेमाल करती हूं।"
इनके अलावा, आपके किचन में ऐसी बहुत से नेचुरल इंग्रेडिएंट्स हैं, जिनसेआप नेचुरल फेस मास्क बना सकती हैं।
यहां हम उनमें से कुछ बता रहे हैं-
शहद और दही फेस मास्क
किसी पार्टी में जा रहे हैं लेकिन पिछले पूरे वीक काम के स्ट्रेस के कारण आपका चेहरा डल लग रहा है? दही और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। आप जाने के लिए रेडी हैं!
एलोवेरा फेस मास्क
चाहे तो आप एलोवेरा का जूस पी सकती हैं या फिर इसे चेहरे पर लगा सकती हैं। एलोवेरा एक मैजिकल प्लांट है। 1 चम्मच मिल्क क्रीम में एलोवेरा की कुछ बूंदे और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। मिक्स करें, चेहरे पर लगाएं और धो लें। इसके अलावा, नहाने के ठीक बाद आप चेहरे पर एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं।


Next Story