मनोरंजन
प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: Bindani में श्रेया जैन ने साझा किया अपने ब्राइडल लुक का अनुभव
Gulabi Jagat
11 March 2026 3:42 PM IST
x
Madhya Pradesh, मध्य प्रदेश/राजस्थान: जब टीवी पर शहनाइयां बजती हैं और शादी का माहौल बनता है, तो उसका उत्साह सिर्फ कहानी के किरदारों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उन कलाकारों तक भी पहुंचता है जो इन पलों को पर्दे पर निभाते हैं। सन नियो के शो 'प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी' में इन दिनों गर्व और वैष्णवी की शादी का ट्रैक चल रहा है। कहानी में जहां कई मोड़ और भावनात्मक पल हैं, वहीं वैष्णवी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री श्रेया जैन ने इस खास सीक्वेंस की शूटिंग और अपने ब्राइडल लुक का अनुभव साझा किया।
दुल्हन के रूप में तैयार होने को लेकर अभिनेत्री श्रेया जैन कहती हैं, “लड़कियों को सजना-संवरना आम तौर पर बहुत पसंद होता है और जब बात ब्राइडल आउटफिट की हो तो उत्साह और भी बढ़ जाता है। एक कलाकार होने के नाते हमें कई तरह के कपड़े पहनने का मौका मिलता है। अभी हमारे शो ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में शादी का सीक्वेंस शूट हो रहा है। शो में जो ब्राइडल आउटफिट मैं पहन रही हूं वह बहुत खूबसूरत है और मुझे इसे स्क्रीन पर कैरी करना सच में बहुत अच्छा लगता है।”
भारी कपड़ों की चुनौतियों के बारे में वह आगे बताती हैं, “कई बार ये कपड़े काफी भारी होते हैं और थोड़ी असहजता भी महसूस होती है, खासकर क्योंकि हमारी शूटिंग के घंटे लंबे होते हैं। टीवी शोज़ में शादी के सीक्वेंस कई दिनों तक चलते हैं। इस ट्रैक में मेरा किरदार वैष्णवी लगभग हर सीन में मौजूद है, इसलिए मुझे लंबे समय तक भारी कपड़े और ज्वेलरी पहनकर रहना पड़ता है। इससे थकान भी होती है। लेकिन जैसे ही मैं खुद को आईने में दुल्हन के रूप में देखती हूं, सारी थकान भूल जाती हूं और लगता है कि यह सब बिल्कुल सही है।”
कहानी के मोड़ के बारे में श्रेया ने कहा, “कहानी में गर्व और वैष्णवी की शादी असल में एक मजबूरी में हो रही है। लेकिन जिस तरह से गर्व इस समय वैष्णवी का ख्याल रख रहा है, उसे प्यार और सम्मान दे रहा है, उससे वैष्णवी उसे थोड़ा अलग नजरिए से देखने लगती है। उसे लगता है कि शायद गर्व वैसा ही साथी है जैसा वह हमेशा चाहती थी। लेकिन दर्शक जानते हैं कि गर्व के अपने कुछ प्लान हैं और बहुत जल्द कहानी में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ आने वाला है।”
देखना न भूलें ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी' शो हर दिन रात 9 बजे, सिर्फ सन नियो पर।
Tagsप्रथाओं की ओढ़े चुनरीबींदणीश्रेया जैनब्राइडल लुकजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





