मनोरंजन

Shrey Ghoshal Birthday: मां हैं संगीत प्रेमी, पिता और पति हैं इंजीनियर, जानें 4 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं श्रेया घोषाल के परिवार के बारे में

Sarita
12 March 2025 10:09 AM IST
Shrey Ghoshal Birthday: मां हैं संगीत प्रेमी, पिता और पति हैं इंजीनियर, जानें 4 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं श्रेया घोषाल के परिवार के बारे में
x
Shrey Ghoshal Birthday: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल Shrey Ghoshal आज यानी 12 मार्च को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। 29 साल पहले 1996 में 12 साल की श्रेया ने सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा' के बच्चों के स्पेशल में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने संगीत से सभी का दिल जीत लिया और इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की। श्रेया का जन्म बंगाल के मुर्शिदाबाद के बेरहामपुर में हुआ था। लेकिन उनके जन्म के बाद पूरा परिवार कुछ सालों के लिए राजस्थान के कोटा के रावतभाटा में शिफ्ट हो गया और कुछ साल राजस्थान में बिताने के बाद श्रेया अपने परिवार के साथ मुंबई आ गईं। भले ही श्रेया के परिवार में कई लोगों ने संगीत की ट्रेनिंग ली हो। लेकिन श्रेया अपने परिवार की पहली सिंगर थीं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। अब श्रेया घोषाल Shrey Ghoshal के छोटे भाई सौम्यदीप घोषाल भी एक सफल संगीतकार हैं।
श्रेया घोषाल की मां शर्मिष्ठा घोषाल को संगीत से बेहद प्यार था। उन्हें गाने गुनगुनाने की आदत थी, वो तानपुरा भी बजाती थीं. मां को गाते देख श्रेया भी संगीत की ओर आकर्षित हुईं. श्रेया के पिता बिस्वजीत घोषाल एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे. लेकिन उन्हें संगीत सुनने का भी काफी शौक था. श्रेया के शुरुआती दिनों में उनकी मां रिहर्सल में उनकी मदद करती थीं और वो खुद भी श्रेया के साथ तानपुरा पर संगत करती थीं, शुरुआत में मां और बेटी ज्यादातर बंगाली गाने गाती थीं|
श्रेया को सिंगर बनाना उनके माता-पिता का सपना था. अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए श्रेया के पिता ने कहा था कि श्रेया में जन्म से ही कुछ ऐसे गुण थे, जिन्हें देखकर उन्हें यकीन हो गया था कि वो सिंगर ही बनेगी. वो अक्सर धुन में रोती रहती थी. एक तरफ वो प्रोफेशनल सिंगर हैं, लेकिन उनका दिल आज भी बच्चों जैसा मीठा है. 4 साल की उम्र में संगीत की साधना शुरू करने वाली श्रेया ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी करने का फैसला किया. 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2015 में दोनों ने शादी कर ली और 2021 में श्रेया ने अपने बेटे देवयान को जन्म दिया। श्रेया के पति शिलादित्य मुखोपाध्याय उनके पिता की तरह ही इंजीनियर हैं। शादी के बाद श्रेया अपने पति के साथ मुंबई के सांताक्रूज में एक आलीशान अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं, जबकि उनके माता-पिता उनके भाई सौम्यदीप के साथ रहते हैं।
Next Story