मनोरंजन

बर्थडे पर शीतल ठाकुर ने पति पर बरसाया प्यार, जानें एक्टर विक्रांत मैसी ने क्या कहा?

Gulabi Jagat
3 April 2022 2:18 PM GMT
बर्थडे पर शीतल ठाकुर ने पति पर बरसाया प्यार, जानें एक्टर विक्रांत मैसी ने क्या कहा?
x
शीतल ठाकुर ने पति पर बरसाया प्यार
एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) आज 4 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी नई नवेली दुल्हन शीतल ठाकुर ने पति के लिए सोशल मीडिया एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में शीतल ने अपनी शादी की कई अनदेखी फोटोज शेयर की हैं। जिनमें विक्रांत और शीतल एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।
शीतल ठाकुर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग दस तस्वीरें शेयर की है। इनमें से पहली तस्वीर में शीतल और विक्रांत एक-दूसरे को गले लगाए हुए हैं और शीतल उनके गाल पर किस कर रही हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों शादी के जोड़े में मुस्कुराते हुए देखे जा सकते हैं। तीसरी तस्वीर में उन्हें नाचते हुए देखा जा सकता है, चौथे में वे अपनी खुशी को रोक नहीं पा रहे हैं क्योंकि वे शादी के बंधन में बंध रहे हैं और उसके बाद उनकी ड्रीमि वेडिंग की कुछ तस्वीरें हैं। फोटोज को शेयर करते हुए शीतल ने कैप्शन में लिखा, "मेरे पति को अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली स्मोक शो को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आज और हमेशा आपको सेलिब्रेट करूंगी। आई लव यू, वाइफी।"

इस प्यारभरे और रोमांटिक पोस्ट को देखने के बाद शीतल के हबी और बर्थडे बॉय विक्रांत मैसी ने भी प्रतिक्रिया देने में देरी नहीं की। उन्होंने भी वाइफी के बर्थडे विश पर शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ''बहुत शुक्रिया मेरी सबकुछ!!! इस दुनिया में रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए बहुत शुक्रिया...मैं इससे ज्यादा शुक्रगुजार नहीं हो सकता।''
लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शीतल और विक्रांत इस साल 18 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने हिमाचल प्रदेश में ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों से शादी की थी। जहां सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। शीतल और विक्रांत ने वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के पहले सीजन में एक साथ काम किया था। 2019 में दोनों ने राका कर लिया था। लेकिन कोविड महामारी के कारण उन्हें अपनी शादी पोस्टपोन करनी पड़ी।
Next Story