मनोरंजन

विदेश में वेकेशन एंजॉय कर रही है शनाया कपूर, देखें वीडियो

Gulabi Jagat
24 March 2022 4:34 PM GMT
विदेश में वेकेशन एंजॉय कर रही है शनाया कपूर, देखें वीडियो
x
शनाया कपूर का वीडियो
मुंबई. एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इन दिनों दुबई में वेकेशन एंजॉय कर रही है। इसके साथ शनाया सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। हाल ही में शनाया ने वेकेशन से अपनी तस्वीर और वीडियोज शेयर किए हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रहे हैं।

लुक की बात करें तो शनाया चेक शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से शनाया ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में शनाया हॉट लग रही है। शनाया दुबई के रेगिस्तान में क्वाड बाइक राइडिंग के मजे लेती हुई दिखाई दे रही है। सूरज की धूप पड़ने से शनाया का चेहरा और भी चमक रहा है। फैंस इस तस्वीर और वीडियोज को खूब पसंद कर रहे हैं।

काम की बात करें तो शनाया बहुत जल्द धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म'Bedhadak से डेब्यू करने जा रही है। करण जौहर ने खुद इस फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म में शनाया के साथ लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा नजर आएंगे।
Next Story