मनोरंजन

शमा सिकंदर ने शेयर की बोल्ड फोटो, अदाएं देख फैंस हुए दीवाने

jantaserishta.com
13 July 2024 11:46 AM IST
शमा सिकंदर ने शेयर की बोल्ड फोटो, अदाएं देख फैंस हुए दीवाने
x
देखें PICS.
नई दिल्ली: शमा सिकंदर अपनी एक्टिंग से ज्यादा अदाओं और बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर नया लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता है। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया लुक शेयर किया है।
शमा सिकंदर ने अपने इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस अंदाज दिखाते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस व्हाइट ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने बालों को पीछे की तरफ बांधा हुआ है। मेकअप की बात करें तो उन्होंने अपने लुक के लिए ग्लोसी मेकअप को चुना है। एक्ट्रेस की यह फोटो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनके इस फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
41 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने खुद को काफी फिट रखा है। हॉटनेस के मामले में तो वह किसी भी एक्ट्रेस को टक्कर दे सकती हैं। शमा ने टीवी से लेकर, बॉलीवुड और म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। उन्हें सोनी टीवी के शो 'ये मेरी लाइफ है' से लोकप्रियता हासिल मिली। वह 'बाल वीर' और 'मैया: स्लेव ऑफ हर डिजायर्स' सहित कई शो में काम कर चुकी हैं।
वह कई फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं, जिसमें 'प्रेम अगन', 'मन', 'ये मोहब्बत है', 'अंश द डेडली पार्ट', 'बस्ती', 'धूम धड़ाका', 'कॉन्ट्रैक्ट' और 'बायपास रोड' शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story