
x
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पटना: पटना के खगौल थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जमुई जिले के मयलपुर गांव निवासी टुन्नू सिंह के बेटे अमित कुमार सिंह उर्फ रोशन सिंह की शादी थी। शुक्रवार की शाम बारात आई थी। खगौल के मुस्तफापुर स्थित एक मैरिज हॉल में शादी समारोह का आयोजन किया गया था।
इसी बीच, देर रात ढाई बजे अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। कोई कुछ समझ पाता तब तक दो लोगों को गोली लग गई। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोल्डन सिंह और श्रवण सिंह के रूप में हुई है। दोनों जीजा और साले बताए जा रहे हैं। गोल्डन सिंह मयलपुर निवासी थे तो श्रवण सिंह का यहां ससुराल था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, खगौल थानान्तर्गत एक मैरिज हॉल में कुछ अपराधियों द्वारा दो व्यक्तियों को गोली मार कर हत्या कर दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





