मनोरंजन

शाहरुख खान का ये NEW LOOK हो रहा है ट्रेंड, फिल्म 'पठान' में दिखेगा SRK का खतरनाक अवतार

Triveni
1 Dec 2020 11:37 AM IST
शाहरुख खान का ये NEW LOOK  हो रहा है ट्रेंड, फिल्म पठान में दिखेगा SRK का खतरनाक अवतार
x
लीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में रहते हैं. इस बार किंग खान यानी शाहरुख के नए लुक ने सुर्खियां बंटोरी हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में रहते हैं. इस बार किंग खान यानी शाहरुख के नए लुक ने सुर्खियां बंटोरी हैं. सोशल मीडिया पर शाहरुख की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वो लंबे बालों के साथ काफी कूल नज़र आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि शाहरुख की आगामी फिल्म 'पठान' में उनका यही लुक रहने वाला है. लोग एसआरके के इस अवतार को खूब पसंद कर रहे हैं

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शाहरुख की इस तस्वीर को शेयर किया है. उन्हें यशराज फिल्म स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया है जहां उनका ये नया लुक देखने को मिला है. यशराज फिल्म स्टूडियो के बाहर स्पॉट किए जाने के दौरान शाहरुख खान ने एक सफेद टी शर्ट और साथ में काले रंग का लोअर पहना हुआ था. फ्रेंच कट दाढ़ी और लंबे बालों में किंग खान के इस लुक ने सनसनी मचा दी है.

बता दें कि शाहरुख की अपकमिंग फिल्म 'पठान' की शूटिंग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नज़र आएंगे. लोग इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार भी कर रहे हैं. गौरतलब है कि शाहरुख़ को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था.



Next Story