मनोरंजन

एक्टर राजपाल यादव को झटका, चेक बाउंस मामले में दो संपत्तियां होगी नीलाम

Nil dhankar
6 Aug 2026 7:13 AM IST
एक्टर राजपाल यादव को झटका, चेक बाउंस मामले में दो संपत्तियां होगी नीलाम
x
पढ़े पूरी खबर

शाहजहांपुर। चेक बाउंस के मामले में फंसे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। यूपी के शाहजहांपुर में स्थित उनकी दो बड़ी संपत्तियों को 9 सितंबर को नीलाम किया जाएगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुंबई की ओर से इसे लेकर शहर और गांव में स्थित संपत्तियों पर नीलामी संबंधी नोटिस चस्पा कर दिया गया है। राजपाल यादव पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई का 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार रुपये का बकाया है। हालांकि दोनों संपत्तियों की कीमत बैंक ने 3 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपये निर्धारित किया है।

बताया जा रहा है कि राजपाल यादव ने यह ऋण अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिया था। ऋण की वसूली न होने पर बैंक ने गिरवी रखी गई संपत्तियों को कब्जे में लेकर नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक रिकॉर्ड के मुताबिक शाहजहांपुर में राजपाल यादव की दो संपत्तियां हैं। इनमें एक शहर में स्थित संपत्ति तथा दूसरी गांव में स्थित खेत और मकान शामिल हैं। इनकी नीलामी 9 सितंबर को ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।

राजपाल यादव चेक चेक बाउंस के मामले में जेल भी जा चुके हैं। उनके काफी दिन दिल्ली की तिहाड़ जेल में बिताना पड़ा था। 2028 में पहली बार उन्हें अदालत ने सजा सुनाई थी। बाद में यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा था। यहां से भी सजा बरकरार रखी गई। डेढ़ करोड़ की किस्त जमा करने के बाद उन्हें जमानत मिली थी। उनकी पत्नी भी इस मामले में सहअभियुक्त हैं।

Next Story