मनोरंजन

अनु मलिक को इंडियन आईडल 12 के शो पर देखकर फिर चैनल पर फूटा सोना महापात्रा का गुस्सा, कही ये बात

Apurva Srivastav
6 May 2021 5:04 PM GMT
अनु मलिक को इंडियन आईडल 12 के शो पर देखकर फिर चैनल पर फूटा सोना महापात्रा का गुस्सा, कही ये बात
x
गायिका सोना महापात्रा का गुस्सा एक बार फिर इंडियन आईडल 12 के शो में जज बन कर आए अनु मलिक को देखकर फूट पड़ा है।

गायिका सोना महापात्रा का गुस्सा एक बार फिर इंडियन आईडल 12 के शो में जज बन कर आए अनु मलिक को देखकर फूट पड़ा है। दरअसल अनु मलिक इंडियन आईडल के स्पेशल एपिसोड में जज बनकर आए हैं।

इसके चलते सोना ने चैनल को लताड़ लगाई है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इन पुरुषों को पता है कि भारत में उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। गायिका सोना महापात्रा मी टू मूवमेंट के दौरान काफी सक्रिय थी और उन्होंने पूरे जोर-शोर से इस अभियान का समर्थन किया था। वह अक्सर आरोपियों को लताड़ लगाते नजर आई थी। इनमें अनु मलिक भी शामिल है। उन्होंने अनु मलिक को सीरियल आरोपी बताया है। अब एक बार फिर उनका पारा सातवें आसमान पर है क्योंकि उन्होंने अनु मलिक को इंडियन आइडल 12 के मंच पर देखा है।
दरअसल टीवी चैनल अनु मलिक को शो पर स्पेशल एपिसोड में जज बना कर लाया है। सोना महापात्रा का मानना है कि यह शो में उन्हें वापिस लाने की तैयारी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अनु मलिक को लताड़ लगाई है। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग से भी आवाहन किया है कि वह भी मामले की संज्ञान ले। सोना महापात्रा ने ट्वीट किया है, 'डर और मौत के इस माहौल में टीवी चैनल सीरियल अपराधी अनु मलिक को शो में वापस ले आए है। यह सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय महिला आयोग के लिए भी शर्म की बात है।'
इसके बाद अगले कुछ ट्वीट में सोना महापात्रा ने कुछ कानूनी कागजात शेयर किए हैं। इसमें उन्होंने उन बच्चियों की भी बातें बताई हैं, जिन्होंने अनु मलिक पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। अनु मलिक इंडियन आइडल 12 के अलावा और भी कई अन्य शो में भी नजर आए हैं।
मी टू आंदोलन के अंतर्गत कई कलाकारों और निर्देशकों का नाम सामने आया था। इनमें एक नाम फिल्म निर्देशक साजिद खान का भी है। इसके चलते उन्हें हाउसफुल 4 के निर्देशक पद से बाहर कर दिया गया था।


Next Story