मनोरंजन

Sara Ali Khan :काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची सारा अली खान

Sarita
2 Sept 2025 9:24 AM IST
Sara Ali Khan :काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची सारा अली खान
x
Sara Ali Khan: बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान Sara Ali Khan घूमने-फिरने की बेहद शौकीन हैं। कभी आप उन्हें ऊँचे पहाड़ों पर घूमते हुए देख सकते हैं, तो कभी मंदिरों में भक्ति में डूबे हुए। खासकर भगवान भोलेनाथ के मंदिर उनकी पसंदीदा जगहों में से हैं। सारा का सोशल मीडिया प्रोफाइल उनके यात्रा अनुभवों से भरा पड़ा है, जिसमें मंदिरों के दर्शन भी प्रमुख हैं।
हाल ही में सारा ने इंस्टाग्राम पर काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। सफेद सूट पहने सारा माथे पर तिलक लगाए खड़ी नजर आईं। फैन्स ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए "हर-हर महादेव" लिखा, तो कुछ ने मज़ाक में कहा कि सारा 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करके ही मानेंगी। अगर आप भी शिव भक्त हैं, तो जानिए काशी विश्वनाथ में दर्शन और पूजा के क्या-क्या विकल्प हैं।
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के प्रकार
1. मंगल आरती: मंदिर सुबह 3:00 बजे खुलता है और मंगल आरती सुबह 4:00 बजे तक होती है। यह आरती बहुत शुभ मानी जाती है। इसमें भाग लेने के लिए, सामान्य दिनों में भक्तों को 500 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।
2. साधारण दर्शन: सुबह 4:00 बजे से 11:00 बजे तक, भक्त भगवान शिव के निःशुल्क दर्शन कर सकते हैं।
3. सुगम दर्शन: जो भक्त सुगमता से दर्शन करना चाहते हैं, उनके लिए सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए 250 रुपये का शुल्क देना होगा। समय सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।
4. मध्याह्न भोग आरती: भोग आरती सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक होती है। इसमें भगवान शिव को विशेष भोग लगाया जाता है। इसमें भाग लेने के लिए 300 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।
5. दोपहर/शाम साधारण दर्शन: दोपहर 12:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक, भक्त पुनः निःशुल्क दर्शन कर सकते हैं।
6. सप्तऋषि आरती: सप्तऋषि आरती शाम 7:00 बजे से 8:15 बजे तक होती है। इसमें भाग लेने के लिए 300 रुपये का शुल्क देना होगा।
7. रात्रि श्रृंगार/भोग आरती: भगवान शिव का श्रृंगार और भोग आरती रात 9:00 बजे से 10:15 बजे तक होती है। इसके लिए भी 300 रुपये का शुल्क है।
8. रात्रि शयन आरती: शयन आरती रात 10:30 बजे से 11:30 बजे तक होती है। यह बिल्कुल निःशुल्क है और भक्त इसे देखकर भगवान शिव के दिव्य दर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
Next Story