मनोरंजन

हरे सूट में स्टेज पर आग लगाने पहुंचीं सपना चौधरी, धांसू डांस से दिखाया जलवा

Gulabi Jagat
1 April 2022 5:25 PM GMT
हरे सूट में स्टेज पर आग लगाने पहुंचीं सपना चौधरी, धांसू डांस से दिखाया जलवा
x
सपना चौधरी का डांस वीडियो
मुंबई। हरियाणवी डांसिंग सेंसेशन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं हैं। डांसर ने इंस्टाग्राम पर जो लेटेस्ट वीडियो (Sapna Choudhary Video) साझा किया है उसे देख फैंस को एक बार सपना के बुराने जलवों की याद आ गई है। हरियाणवी स्टार के लेटेस्ट वीडियो में उन्हें हरे रंग के सलवार सूट में स्टेज पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सपना चौधरी एक बार पहले की ही तरह आग लगाती देखी जा सकती हैं।
इंस्टाग्राम पर सपना का ये वीडियो देखते ही देखते छा गया है। छेहरे पर दुपट्टा डालकर सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance Video) एक बार अपनी कमर मटकाती नजर आईं हैं। वीडियो को शेयर करते हुए डांसर ने कैप्शन में लिखा, 'हम गए कहाँ थे , जो हमें लोटने की ज़रूरत है …' साथ में हंसने वाली इमोजी को भी जोड़ा गया है। ये सपना चौधरी का जलवा ही है, जो स्टेज परफॉर्मेंस हो या फिर सोशल मीडिया वीडियो, (Sapna Choudhary Viral Dance Video) फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना अपने ही गाने पानी छलके पर कमर मटकाती देखी जा सकती हैं।

कुछ ही घंटों में सपना का ये वीडियो धमाल मचा गया है। कुछ ही घंटों में वीडियो को 2.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं, 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। बता दें, हरियाणा के रागिनी कार्यक्रमों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सपना आज एक स्टार बन चुकी हैं। स्टेज डांस के अलावा सपना ने कई फिल्मों में एक्टिंग भी किया है। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई की टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस में भी वो नजर आ चुकी हैं। आज वो बतौर एक्ट्रेस हरियाणवी गानों में फीचर होती हैं, जो इंटरनेट पर खूब धमाल मचाते हैं।
Next Story