मनोरंजन
'बिग बॉस 16' में सलमान खान का खुलासा, बोले- 'लड़की ने ड्रॉप किया है मुझे'
jantaserishta.com
17 Dec 2022 3:26 PM IST

x
मुंबई (आईएएनएस)| 'बिग बॉस 16' के लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शो में मेहमानों विक्की कौशल और कियारा आडवाणी के साथ लड़कियों द्वारा 'ड्रॉप' किए जाने के बारे में बात की। कियारा और विक्की 'बिग बॉस 16' के सेट पर अपनी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' का प्रमोशन करने के लिए शो पर आए थे।
विक्की ने सलमान खान से पूछा, क्या किसी लड़की ने आप पर कोई पिक-अप लाइन का इस्तेमाल किया है? और अगर हां, तो आपने सबसे खराब पिक-अप लाइन कौन सी सुनी है?
सलमान ने हंसते हुए मजाक में जवाब दिया: पिक अप का तो पता नहीं लेकिन लड़की ने ड्रॉप जरूर किया है मुझे।
फिर उन्होंने कहा: ईमानदारी से कहूं तो मुझे ऐसी कोई पिक अप लाइन याद नहीं है।
शशांक खेतान द्वारा निर्देशित 'गोविंदा नाम मेरा' में भूमि पेडनेकर और रेणुका शहाणे भी लीड रोल में हैं। फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है और यह 16 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऑनलाइन रिलीज होगी।
सलमान जल्द ही 'टाइगर 3' और 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





