मनोरंजन

Salman Khan : की ये फिल्में हैं बेहतरीन, 'सिकंदर' से पहले जरूर देखें

Uma Verma
29 March 2025 10:40 AM IST
Salman Khan : की ये फिल्में हैं बेहतरीन, सिकंदर से पहले जरूर देखें
x

मुंबई | सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म की रिलीज से पहले अगर आप सलमान की बेहतरीन फिल्मों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए है।

1. बाजरंगी भाईजान (2015)

इस फिल्म में सलमान इमोशनल और दमदार किरदार में नजर आए थे। भारत-पाकिस्तान की कहानी ने हर किसी का दिल छू लिया था।

2. सुल्तान (2016)

एक रेसलर की संघर्ष भरी कहानी, जिसमें एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मेल देखने को मिला। सलमान की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

3. वांटेड (2009)

ये फिल्म सलमान खान के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी। उनका एक्शन अवतार फैंस को बेहद पसंद आया था।

4. टाइगर सीरीज (2012-2023)

सलमान की 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' और 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। इन फिल्मों में जबरदस्त एक्शन और देशभक्ति का तड़का देखने को मिला।

5. किक (2014)

इस फिल्म में सलमान ने देविल नाम के किरदार से धमाल मचाया। एक्शन और कॉमेडी का बेहतरीन मेल इस फिल्म को खास बनाता है।

6. हम आपके हैं कौन (1994)

अगर आप सलमान के रोमांटिक और फैमिली अवतार को पसंद करते हैं, तो ये फिल्म देखना ना भूलें।

7. दबंग (2010)

चुलबुल पांडे के किरदार में सलमान ने ऐसा जलवा बिखेरा कि ये फिल्म आज भी फैंस की फेवरेट बनी हुई है

'सिकंदर' की रिलीज से पहले ये फिल्में देखने का मजा ही अलग होगा। इनमें आपको सलमान खान के अलग-अलग अवतार और उनका दमदार अंदाज देखने को मिलेगा


Next Story