मनोरंजन

इग्नोर करने की कॉन्ट्रॉवर्सी के बाद SALMAN ने VICKY को गले लगा ट्रोल्स का मुंह किया बंद

Rounak Dey
27 May 2023 9:23 PM IST
इग्नोर करने की कॉन्ट्रॉवर्सी के बाद SALMAN ने VICKY को गले लगा ट्रोल्स का मुंह किया बंद
x
विक्की ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बीते दिन सोशल मीडिया पर विक्की कौशल और सलमान खान का एक वीडियो खूब सुर्खियों में रहा। जिसमें सलमान विक्की को इग्नोर करते नजर आए थे। साथ ही उनके बॉडीगार्ड ने कैटरीना के पति विक्की को धक्का भी दिया था। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। वहीं, इस सबके बाद दोनों एक्टर्स का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें सलमान विक्की को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। वहीं, विक्की ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सलमान ने विक्की को लगाया गले

गौरतलब है कि, इस वक्त पूरा बॉलीवुड IIFA अवार्ड के लिए अबु धाबी पहुंचा हुआ हैं। जहां से तमाम वीडियो सामने आ रहे हैं। इन्ही के बीच सलमान और विक्की के इस वीडियो ने तूल पकड़ लिया था। जिसके बाद ये खबर भाईजान तक भी पहुंची। जिसके बाद आईफा के ग्रीन कार्पेट पर सलमान ने विक्की के पास जाकर उन्हें गले मिलते हुए नजर आए। जिसके बाद विक्की ने अब इस पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि- "कई सारे बातें बहुत बढ़ जाती हैं। यहां चीजों को लेकर बेकार की बातें हो रही हैं और चीजें वैसी नहीं थीं जैसी वीडियो में दिख रही हैं। इन बेकार की चीजों पर बातें करने का कोई मतलब नहीं है।"

Next Story