
x
Salim Akhtar: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री से एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है। मशहूर फिल्ममेकर सलीम अख्तर Salim Akhtar अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 8 अप्रैल 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
सलीम अख्तर Salim Akhtar कौन थे?
सलीम अख्तर Salim Akhtar हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन फिल्ममेकर्स में से एक थे जिन्होंने कई हिट फिल्में बनाईं। उन्होंने 'कयामत', 'लोहा', 'चोरों की बारात' और 'इज्जत' जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा सलीम अख्तर ने रानी मुखर्जी को फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से लॉन्च किया था, जो इंडस्ट्री में उनके करियर की शुरुआत थी। इसी तरह उन्होंने तमन्ना भाटिया को भी फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से पर्दे पर उतारा था।
सलीम अख्तर Salim Akhtar तबीयत खराब होने की वजह से वेंटिलेटर पर थे
वह कुछ दिनों से बीमार थे और कोकिलाबेन अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम अख्तर लंबे समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और आखिरकार मंगलवार को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
सलीम अख्तर Salim Akhtar का अंतिम संस्कार आज यानी 9 अप्रैल 2025 को जोहर की नमाज के बाद दोपहर 1:30 बजे किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार इरला मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान में होगा। सलीम अख्तर Salim Akhtar का निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
TagsSalim Akhtarमशहूरफिल्ममेकरनिधनSalim Akhtarfamousfilmmakerpasses awayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





