मनोरंजन

Saiyyara: 21वें दिन भी मचाया धमाल, फिर बनाएगी ये बड़ा रिकॉर्ड

Sarita
8 Aug 2025 7:20 AM IST
Saiyyara: 21वें दिन भी मचाया धमाल, फिर बनाएगी ये बड़ा रिकॉर्ड
x
Saiyyara: अहान पांडे और अनित पड्डा स्टारर 'सैय्यारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। इस फिल्म ने पहले दिन ऐसा धमाल मचाया कि हर कोई हैरान रह गया। इसने दो हफ़्तों तक हर दिन ताबड़तोड़ कमाई की। वहीं, तीसरे हफ़्ते में सिनेमाघरों में कई नई फ़िल्मों के रिलीज़ होने से इसकी कमाई पर असर पड़ा, लेकिन इस म्यूज़िकल रोमांटिक ड्रामा ने फिर भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी और करोड़ों का कलेक्शन किया। आइए यहां जानते हैं कि रिलीज़ के 21वें दिन 'सैय्यारा' ने कितना कलेक्शन किया?
21वें दिन 'सैय्यारा' ने कितना कलेक्शन किया?
'सैय्यारा' Saiyyara साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने इतना कमाल का प्रदर्शन किया है कि हर कोई दंग रह गया है। इसने अपनी ज़बरदस्त कमाई से न सिर्फ़ बॉक्स ऑफिस को हिला दिया है, बल्कि तमाम बड़े सुपरस्टार्स की फ़िल्मों को धोकर मेकर्स को मालामाल कर दिया है। हालाँकि तीसरे हफ़्ते में इसकी कमाई में गिरावट आई है, फिर भी इसने कई नई रिलीज़ जैसे सन ऑफ़ सरदार 2, धड़क 2 और महावतार नरसिम्हा को पीछे छोड़ दिया है।
अब सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए इसे तीन हफ़्ते पूरे हो गए हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'सैय्यारा' ने पहले हफ़्ते में 172.75 करोड़ और दूसरे हफ़्ते में इसका कलेक्शन 107.75 करोड़ रुपये रहा।
15वें दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ और 16वें दिन 6.75 करोड़ का कारोबार किया।
17वें दिन 'सैय्यारा' ने 8 करोड़, 18वें दिन 2.35 करोड़, 19वें दिन 2.5 करोड़ और 20वें दिन 2 करोड़ कमाए।
सैकानिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 'सैय्यारा' Saiyyara ने रिलीज़ के 21वें दिन 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
इसके साथ ही, 21 दिनों में 'सैय्यारा' Saiyyara की कुल कमाई अब 308.45 करोड़ रुपये हो गई है।
सलमान की इस फिल्म को पछाड़ने से बस इतनी ही दूर है 'सैय्यारा'Saiyyara
'सैय्यारा' Saiyyaraतीन हफ़्तों से ब्लॉकबस्टर चल रही है। अब यह सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के 320.34 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ने की ओर बढ़ रही है। 'सैय्यारा' को यह मुकाम हासिल करने के लिए 12 करोड़ रुपये की ज़रूरत है। उम्मीद है कि चौथे वीकेंड में 'सैय्यारा' Saiyyaraकी कमाई एक बार फिर बढ़ेगी और यह बजरंगी भाईजान को पछाड़ देगी। अगर ऐसा होता है, तो यह बॉलीवुड की चौदहवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि चौथे वीकेंड में यह कैसा प्रदर्शन करती है।
Next Story