
x
Saiyyara: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी की रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म 'सैयारा' इस समय बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे टक्कर देने तन्वी द ग्रेट और निकिता रॉय भी सिनेमाघरों में उतरीं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्में सैयारा की आंधी में टिक नहीं पाईं। आलम यह है कि वीकेंड पर धमाल मचाने वाली अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सोमवार और मंगलवार के बाद बुधवार को भी सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।
सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म सैयारा अपनी कमाई से हर दिन लोगों को चौंका रही है और मेकर्स की जेबें भर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और यह एक हफ्ते से लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। इसी बीच छठे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट भी आ गई है। Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैयारा ने छठे दिन यानी बुधवार को 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले, फिल्म ने मंगलवार को 25 करोड़ रुपये और सोमवार को 24 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
कलेक्शन 150 करोड़ के पार
'सैय्यारा की आंधी' बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धूम मचा रही है कि इसने रिलीज़ के छह दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है। Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'सैय्यारा' का कुल कलेक्शन 153.25 करोड़ रुपये हो गया है। जल्द ही यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की राह पर है।
फिल्म 'सैय्यारा' के बारे में
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैय्यारा' एक म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म है जिसमें दोनों सितारों ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। कृष कपूर के किरदार में अहान ने शानदार अभिनय किया है, जिसके बाद से फैंस उन्हें बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार कहने लगे हैं। फिल्म में अनीत पड्डा ने वाणी बत्रा का किरदार निभाया है, जबकि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड महेश अय्यर का किरदार शान आर ग्रोवर ने निभाया है।
TagsSaiyyaraबॉक्स ऑफिसलूट SaiyyaraBox OfficeLoot जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





