मनोरंजन

Saiyaara Collection Day 19: मंगलवार को धड़क 2 से भी ज्यादा रही 'सैयारा' की कमाई

Sarita
6 Aug 2025 7:38 AM IST
Saiyaara Collection Day 19: मंगलवार को धड़क 2 से भी ज्यादा रही सैयारा की कमाई
x
Saiyaara Collection Day 19: मोहित सूरी की रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म 'सैयारा' Saiyaara का क्रेज रिलीज के 19 दिन बाद भी बना हुआ है। फिल्म अभी भी नई रिलीज फिल्मों से ज्यादा कमाई कर रही है। अब अपने 19वें दिन यानी मंगलवार को भी फिल्म ने अच्छे आंकड़े हासिल किये हैं। जानते हैं मंगलवार को कैसा रहा 'सैयारा' का हाल।
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने 19वें दिन मंगलवार को खबर लिखे जाने तक 2.32 करोड़ रुपए की कमाई की है। इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस तरह से 19 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 304.42 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
'सैयारा' Saiyaara पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है। फिल्म ने 21.5 करोड़ रुपए की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म ने चार दिनों 100 करोड़ और एक हफ्ते में 172.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। जबकि अपने दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 107.75 करोड़ रुपए जुटाए। अब तीसरे हफ्ते में भी फिल्म अच्छाई कमाई कर रही है और कुल आंकड़ा 304.42 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'सैयारा' के अलावा नई रिलीज फिल्में 'सन ऑफ सरदार 2' और और 'धड़क 2' भी बनी हुई हैं। हालांकि, इन हालिया रिलीज फिल्मों के बावजूद 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को अपने 19वें दिन भी 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर 'धड़क 2' से ज्यादा कमाई की है। 'धड़क 2' ने जहां मंगलवार को 1.60 करोड़ की कमाई की, तो वहीँ 'सैयारा' ने 2.50 करोड़ रुपए जुटाए हैं। जबकि 'सन ऑफ सरदार 2' ने भी मंगलवार को सिर्फ 2.50 करोड़ की ही कमाई की है।
'सैयारा' Saiyaara की सफलता के बाद से अहान पांडे और अनीत पड्डा नई सेंसेशन बन गए हैं। दोनों को लोगों का लगातार प्यार मिल रहा है। यही कारण है कि 'सैयारा' सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 'सैयारा' 502.40 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
Next Story